ALLAHABAD: इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूजीसी- एचआरडी की ओर से संचालित तीसरे विशिष्ट शीतकालीन पुनश्चर्या कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो। कामेश्वर नाथ सिंह ने कहा कि मानव संसाधन का विकास शिक्षकों के सार्थक योगदान के बिना सम्भव नहीं है।
उन्होंने कहा कि मानव संसाधन को स्वरूप देने में शिक्षकों का गुरुतर दायित्व है। शिक्षक स्वयं को सक्षम बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी व्यापक भूमिका सृजित कर सकते हैं.
सामाजिक पूंजी है भारत में मनुष्य
प्रो। केएन सिंह ने कहा कि संसाधन कहीं अन्यत्र वाह्य जगत में न होकर मनुष्य के मस्तिष्क और ज्ञान में समाहित है। मस्तिष्क का विकास करने में शिक्षकों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। निदेशक यूजीसी- एचआरडी केन्द्र इविवि प्रो। आरके सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपनी क्षमताओं को विकसित करना होगा। उन्हीं के प्रयास से ही एक विकसित भारत का सपना साकार होगा। भारत पूरे विश्व में अपने कौशल के लिये जाना जाता है। भारत में शिक्षा के विकास से परिवर्तन सम्भव है। कोर्स समन्वयक प्रो। एआर सिद्दीकी ने कहा कि भारत में मनुष्य सामाजिक पू्रंजी के रुप में है। मनुष्य अपने ज्ञान और श्रम से विकास की सारी संभावनाओं को प्राप्त कर सकता है। डॉ। अश्वजीत चौधरी ने सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया.
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर