जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की विवादित शिक्षक भर्ती में योग्य घोषित किए
गए दो शिक्षकों के जाति प्रमाण पत्र जिला छानबीन समिति ने खारिज कर दिए
हैं।
इन दोनों ने खुद को आेबीसी वर्ग का बताकर इस भर्ती में आवेदन किया था।
जेएनवीयू जोधपुर शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश भाटी ने
जिला समिति के समक्ष प्रतिवेदन देकर बताया था, कि शिक्षक भर्ती में चयनित
अभ्यर्थी दिनेश कुमार गहलोत व पूनम पूनिया ने अवैधानिक रूप से अन्य पिछड़ा
वर्ग का प्रमाण पत्र हासिल किया है। आरोप था कि आवेदन पत्र के कई
महत्वपूर्ण कॉलम खाली छोड़े गए, एक जगह हस्ताक्षर भी नहीं किए गए थे। जनवरी
2013 में छात्र सेवा मंडल के सचिव ने डॉ. जालम सिंह रावलोत ने दिनेश के
पिता संतोकसिंह गहलोत का आय प्रमाण पत्र जारी किया, जिसमें व्यवसाय का कॉलम
खाली छोड़ वार्षिक आय 1.20 लाख बताई, जबकि संतोकसिंह व्यवसायी हैं, उनके
पेट्रोल पंप व खानें हैं।
जिला छानबीन समिति की बैठक में सदस्यों ने निर्णय किया, कि दिनेश कुमार
गहलोत ने ओबीसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन में जानबूझकर आवश्यक तथ्यों को
छुपाया और सही जानकारी नहीं दी इसलिए यह जाति प्रमाण पत्र खारिज करने की
अनुशंसा की जाती है। इधर, पूनम पूनिया के मामले में भी आवेदन से जुड़ी
जरूरी जानकारियां नहीं दी गईं। पूनम के पिता को कृषक बताया गया, जबकि आवेदन
के समय वे सरकारी सेवा में थे। पिता के शपथ पत्र में भी इस तथ्य को छुपाया
गया। पूनम के जाति प्रमाण पत्र को भी खारिज करने की अनुशंसा की गई है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!