जयपुर | राजस्थान विश्वविद्यालय के 5 वर्षीय विधि महाविद्यालय के छात्रों
की भूख हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। छात्र महाविद्यालय में स्थाई
शिक्षकों की भर्ती करने, बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से एफिलिएशन
दिलाने, फीस में कटौती करने सहित 16 मांग कर रहे हैं।
इस संबंध में बुधवार
को कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन की थी, जिसके बाद कुलपति को ज्ञापन दिया
था, लेकिन किसी भी मांग पर सहमति नहीं बनने से छात्र जगप्रवेश सिंह बुधवार
से भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है।
बीसीआई ने बहुत पहले ही सभी विधि महाविद्यालयों को स्थाई शिक्षक नहीं
होने की स्थिति में दाखिले लेने से मना कर दिया था। विवि के इन महाविद्यालय
में सेल्फ फाइनेंस कोर्स होने की वजह से स्थाई शिक्षक भर्ती नहीं की जा
सकती है, लेकिन कुलपति प्रो आरके कोठारी ने सरकार को पत्र लिख कर इन कोर्स
को एसएफएस से रेगुलर करने की मांग करने के साथ ही 47 स्थाई पदों पर भर्ती
सेंक्शन करने की मांग की है। हाल ही में आरयू में हुए एक कार्यक्रम में
उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी भी एसएफएस कोर्स रेगुलर करने के लिए
सरकार के सामने सिफारिश करने की बात कह चुकी हैं। इस बार आरयूलेट नहीं होगा
व स्थाई शिक्षक भर्ती भी नहीं हुईं तो दाखिले ही नहीं होंगे। विधि
महाविद्यालय छात्रों की भूख हड़ताल और मांगों के समर्थन में एनएसयूआई भी
उतर चुकी है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- Job Alert: राजस्थान में इसी माह खुलेगा 23 हजार से अधिक सरकारी नौकरियों का पिटारा!
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- Bad News :- M.A. के आधार पर B.Ed. करने वाले अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे रीट
- JOB: तैयार हो जाइए, यहां निकलने वाली है 41 हजार टीचर्स की भर्ती
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से