दौसा| बीएड, शिक्षा शास्त्री और बीएसटीसी के प्रशिक्षणार्थियों की
जिलाध्यक्ष जिनेंद्र जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें
प्रशिक्षणार्थियों से संबंधित महत्वपूर्ण 11 प्रस्ताव लिए। प्रस्ताव में
प्रशिक्षणार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान अध्यापन कार्य कराने पर प्रतिमाह
6000 स्टाइपैंड दिया जाए।
इसी प्रकार प्रशिक्षणार्थियों को अनुभव के आधार पर राजस्थान अध्यापक
पात्रता परीक्षा के बाद मैरिट बनाने और भर्ती में बोनस अंक देने,
बीएड-शिक्षा शास्त्री में इंटर्नशिप के नियमों में बदलाव कर पाठ्यक्रम को
एक साल का करने, तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा में लेबल प्रथम व
द्वितीय की विषय वार पदों की संख्या का खुलासा हो, रीट में सभी
प्रशिक्षणार्थियों के लिए नियमों में समानता हो, प्रदेश से बाहर के
प्रशिक्षणार्थियों के लिए 5 फीसदी ही कोटा निर्धारित किया जाए, शिक्षकों के
सभी वर्ग के नवीन पद स्टैफिंग पैटर्न के अनुसार सृजित किया जाए तथा
राउमावि में कला संकाय के अंतर्गत अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास के अलावा
अन्य ऐच्छिक विषय होने पर सामाजिक विज्ञान का वरिष्ठ अध्यापक पद सृजित करने
आदि और 11 मांग प्रदेश में प्रशिक्षित युवाओं से शिक्षक भर्तियों में
आवेदन शुल्क में कटौती की जाए। संगठन के प्रवक्ता रजनीकांत चतुर्वेदी ने
बताया कि उक्त 11 मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा
सचिव, निदेशक के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक को कमलेश कुमार
मीणा, मनीष कुमार बैरवा, अमित कुमार बैनाड़ा, अमीषा नरानियां, ममता बैरवा व
रोहित चतुर्वेदी ने आदि ने संबोधित किया।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!