राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित होने वाले रीट
परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज झूठा निकला है. इस मैसेज में
बताया जा रहा है कि परीक्षार्थियों को रोडवेज में उस दिन यात्रा के लिए कोई
टिकट नहीं लेना होगा. इस वायरल की जब पड़ताल की गई तो सामने आया कि यह झूठा
है. लेकिन अब भी मैसेज के चलते अभ्यर्थियों में उलझन की स्थिति बनी हुई
है.
वायरल मेसेज के बाद ईटीवी की टीम ने जब रोडवेज प्रबंधक से इसको लेकर सवाल
किए तो सच सामने आया. आगार प्रबंधक सुखपाल बिलोनिया से जब इस मामले में बात
की गई तो उन्होंने इसे अफवाह बताया. प्रबंधक का कहना है कि इस तरह के कोई
भी आदेश राज्य सरकार और मुख्यालय से उन्हें नहीं मिले हैं.
उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थी को रोडवेज में किराया देकर ही यात्रा
करनी होगी. उन्होंने परीक्षार्थियों से अपील की है ऐसी किसी अफवाह पर वो
ध्यान नहीं देवें और रोडवेज को सहयोग करें.
गौरतलब है कि 35 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती के लिए यह परीक्षा
आयोजित की जा रही है. इसमें करीब 10 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे.
राजस्थान सरकार की ओर से इस बार रीट परीक्षा(अध्यापक पात्रता परीक्षा) के
माध्यम से ही तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती करवाने जा रही है. इसका आयोजन 11
फरवरी को किया जा रहा है. परीक्षा आयोजित करवाने की जिम्मेदारी माध्यमिक
शिक्षा बोर्ड को दी गई है.
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!