जयपुर
| प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में खाली पड़े 2300 पदों पर अब रिटायर्ड टीचर
पे माइनस पेंशन के तहत पढ़ा सकेंगे। सरकारी कॉलेजों में करीब 6200 टीचर का
कैडर है जबकि 3900 टीचर वर्तमान में कार्यरत हैं। ऐसे में 37 प्रतिशत सीटों
पर पे माइनस पेंशन के तहत रिटायर्ड टीचर काम देख सकेंगे और विद्यार्थियों
को पढ़ा सकेंगे। फिलहाल इन शिक्षकों की कमी से कॉलेज और विद्यार्थियों की
पढ़ाई दोनों ही प्रभावित हो रहे थे। पिछले पांच साल में भर्ती प्रोसेस पूरा
नहीं होने की वजह से ये हालात बने है कि राज्य सरकार को कॉलेज
विद्यार्थियों के लिए रिटायर्ड लोगों की मदद लेनी पड़ रही है। दरअसल फरवरी
2014 में 1248 पदों पर उच्च शिक्षा विभाग ने आरपीएससी को भर्ती के लिए सूची
भेजी थी। तब से ये भर्ती प्रोसेस में है। अब तक सिर्फ 108 शिक्षक ही कॉलेज
निदेशालय में पदस्थापन पा चुके है। आरपीएससी बचे हुए पदों पर इंटरव्यू ले
रही है और धीरे -धीरे कछुआ चाल से शिक्षक सरकारी कॉलेजों को मिल रहे हैं।
गौरतलब है कि ये भर्ती कभी आरक्षण विवाद के कारण रुकी तो कभी आरपीएससी के
इंटरव्यू की धीमी रफ्तार के कारण प्रभावित हुई है। भूगोल, विधि, राजनीति
विज्ञान , रसायन शास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी विषय में 500 से ज्यादा टीचरों
की कमी है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!