ब्लॉक में कार्यरत प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों को 3 माह से वेतन नहीं मिल
रहा है। इसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश महामंत्री जगदीश मीणा व प्रदेश
महासचिव प्रहलाद सहाय जाट ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा को पंचायत
प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अधीन तो कर दिया लेकिन कई पीइइओ के अधीन आने
वाले प्रारंभिक शिक्षकों को नवंबर माह से अब तक वेतन नहीं मिला है जिसके
कारण शिक्षक वर्ग में आक्रोश है। निर्देशालय द्वारा 16 फरवरी तक वेतन
भुगतान के आदेश जारी हुए थे बावजूद इसके आज तक वेतन शिक्षकों को नहीं दिया
गया। शिक्षकों के पीईईओ से संपर्क करने पर यह कहा जा रहा है कि अभी बजट
जारी नहीं हुआ। जबकि विभाग ने बजट जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि वेतन के
संबंध में बागावास अहिरान के पीईईओ से संपर्क किया तो उन्होंने अभी तक बजट
आवंटित नहीं होना बताया है। इसके चलते प्रारंभिक शिक्षा के उनके अधीन करीब
25 शिक्षकों का वेतन अटका हुआ है। बागावास अहिरान की पीईईओ प्रधानाचार्य
भगवती देवी का कहना है कि अभी तक बजट आवंटित नहीं हुआ। बजट आवंटित होते ही
शिक्षकों को वेतन दे दिया जाएगा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- REET-2022: साल 2022 के लिए रीट की तारीखें तय, सीएम गहलोत ने किया एलान