बीकानेर। ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती-2016 में
सैकंड लेवल में सलेक्ट हुए अभ्यर्थियों के दस्तावेज की फिर से जांच की
जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक पी.सी.किशन ने समस्त जिला परिषद सीईओ को
दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि जिन अभ्यर्थियों ने जिला परिषदों में
दस्तावेज सत्यापित करवाए हैं उनकी फिर से जांच की जाए।
दरअसल,
चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पूर्व में 13 फरवरी तक जिला
परिषदों में किया जा चुका है मगर कुछ अपात्र अभ्यर्थियों के भी पात्र होने
की बात सामने आने पर शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों के द्वारा आवेदन के साथ
प्रस्तुत दस्तावेज की पुन: जांच करने के निर्देश दिए है। जिन अभ्यर्थियों
को अतिरिक्त विषय के आधार पर पात्र माना गया है उनकी सूची पृथक से बनानी
होगी। जिन अधिकारियों एवं कार्मिकों ने दस्तावेज जांच में अपात्र
अभ्यर्थियों को पात्र माना है उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन के बाद पात्र पाए गए सभी अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत
आवेदन पत्र दस्तावेज सहित वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक किए जाएगे ताकि
आमजन अवलोकन कर सकें। फिर से जांच के बाद पात्र पाए गए अभ्यर्थियों की दो
सूचियां ओर जांच में लंबित की सूचियां 17 फरवरी तक प्रारंभिक शिक्षा
निदेशालय को भेजनी होगी। 19 फरवरी को न्यायालय में पात्र अभ्यर्थियों की
सूची प्रस्तुत की जाएगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग