जयपुर। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आज का नज़ारा जो भी देख रहा था। वो हंसे बिना नहीं रह रहा था। आज भाजपा मुख्यालय में भारी संख्या में मुर्गे थे। लेकिन, असली वाले नहीं बल्कि प्रदर्शन कर रहे बेरोज़गार थे। बेरोज़गारों ने आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर अनोखा प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
राजस्थान बेरोज़गार एकीकृत महासंघ के बैनर तले तीन प्रमुख मांगों के समर्थन में प्रदर्शनकारी यहां जुटे और मुर्गा बनकर अपना विरोध जताया। मुर्गा बन इन प्रदर्शनकारियों ने बांग भी दी, ताकि सत्तारूढ़ पार्टी के नेता कुंभकरणी नींद से जाग जाए।

वहीं इसके बाद बेरोज़गारों भीख में मांगे गए रूपए पार्टी कार्यालय में मौजूद पदाधिकारियों को देकर अपना मांगपत्र सौंपा। महासंघ की रीट शिक्षक भर्ती 2016 में पदों की संख्या बढ़ाने, रीट शिक्षक भर्ती जल्द से जल्द पूरी करने और नई शिक्षक भर्ती को जल्द निकालने की मांग है। जिसे लेकर पूर्व में भी कई बार महासंघ पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक मांग पत्र पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ जिसके चलते आज इन्होंने मुर्गा बनकर अपना विरोध जताया और भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनखड़ को ज्ञापन सौंपा।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC