Advertisement

शिक्षक नियुक्ति : राजस्थान, छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश का मॉडल होगा लागू

 रांची । हिन्दुस्तान ब्यूरो

झारखंड में प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल तक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव होगा। राज्य सरकार इसकी तैयारी कर रही है। सरकार राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मॉडल को अपना सकती है। इसमें प्राथमिक से लेकर हाई स्कूल के शिक्षकों को 5200-20200 के वेतनमान के साथ 2400 और 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। पहली से पांचवीं तक के प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में 5200-20200 का वेतनमान और 2400 का ग्रेड पे दिया जाएगा। इस आधार पर इन्हें हर महीने 25,500 रुपए मिलेंगे। वहीं, मिडिल और हाईस्कूल के शिक्षकों को नए वेतनमान के साथ 2800 का ग्रेड पे मिलेगा। उन्हें हर महीने 29 हजार रुपए वेतन मिलेंगे।

इस मॉडल पर नियुक्ति :

राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं के शिक्षकों के लिए 5200 से 20200 का वेतनमान निर्धारित है व ग्रेड पे अलग-अलग है। पहली से पांचवी में नियुक्त होने वाले शिक्षकों को कनीय शिक्षक-1 के नाम से जाना जाता है और उन्हें वेतनमान के साथ 2400 का ग्रेड पे मिलता है। हर महीने उन्हें वेतन के रूप में 25,500 रुपए मिलते हैं। वहीं, छठी से आठवीं के कनीय-2 के शिक्षकों को 2800 का ग्रेड पे दिया जाता है और उन्हें हर माह 29200 मिलते हैं। आठ साल की सेवा के बाद पहली से पांचवीं के शिक्षकों का ग्रेड पे 4200 जाता है और उन्हें 35,400 रुपए वेतन के रूप में मिलने लगते हैं। वहीं, आठ साल बाद छठी से आठवीं के शिक्षकों का ग्रेड पे 4800 हो जाता है और उन्हें 47,800 रुपए हर माह वेतन मिलते हैं।

एक पद के वेतन पर नियुक्त होंगे दो शिक्षक :

नई नियुक्ति प्रक्रिया में वेतनमान और ग्रेड पर घटाने से वर्तमान में एक पद के वेतन पर दो शिक्षकों की नियुक्ति हो सकेगी। प्राइमरी स्कूल के शिक्षक को वर्तमान में 9300 से 34,800 का वेतनमान और 4200 ग्रेड पे दिया जाता है। इस आधार पर उन्हें हर महीने 44,524 वेतन के रूप में मिलते हैं। नई नियुक्ति में नया वेतनमान और नया ग्रेड पे होने से इस राशि में दो शिक्षक नियुक्त हो सकेंगे। इससे सरकार की वर्तमान में एक पद पर खर्च हो रही राशि से दो पद भरे जा सकेंगे।

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts