शिक्षकों की समस्याओं के संबंध में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) जिला सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष नेमराज बाकोलिया ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी सवाई माधोपुर को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में नियुक्त
तृतीय श्रेणी अध्यापकों का स्थायीकरण नहीं होने के कारण वेतन स्थिरीकरण नहीं हो पाया है। जिला महामंत्री रामराज मीना ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक सवाई माधोपुर द्वारा 295 अध्यापकों के स्थायीकरण के प्रस्ताव मुख्य कार्यकारी अधिकारी सवाई माधोपुर को भेज दिए गए हैं, लेकिन मुख्य कार्यकारी अधिकारी सवाई माधोपुर के यहां जिला स्थापना समिति की बैठक आहूत नहीं होने के कारण उक्त प्रस्तावों का अनुमोदन नहीं हो पाया है और पत्रावली विचाराधीन है।वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि अब जिला स्थापना समिति की बैठक नहीं हो पाएगी, इसके लिए उच्च विभागीय अधिकारियों से मार्ग दर्शन मांगा गया है। विभागीय निर्देशानुसार ही अनुमोदन कार्य पूर्ण हो पाएगा। इसके कारण 295 तृतीय श्रेणी के अध्यापकों के स्थायीकरण का मामला अटक गया है। ऐसे में संगठन ने मांग की है कि परिवीक्षाकाल पूर्ण करने शिक्षकों की स्थायीकरण की समस्या का शीघ्र समाधान करवाकर उनका वेतन स्थिरीकरण करवाया जाए।Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग