Advertisement

प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती-2018 का अंतिम परिणाम जारी

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा के लिए हुई प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती-2018 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। भर्ती में चयन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा विभाग को 1041 योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अभिशंषा की है। जबकि इस भर्ती में कुल पद 1231 हैं।
भर्ती डेढ़ साल पहले मई-2018 में शुरू हुई थी। डेढ़ साल बाद अब जाकर अभ्यर्थियों को नौकरी की उम्मीद बंधी है। अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इन अभ्यर्थियों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर सकेगा। इस भर्ती में नॉन टीएसपी के 985 पद हैं। इन पदों पर 903 अभ्यर्थी योग्य मिले हैं। इसी तरह से टीएसपी में 246 पदों के लिए भर्ती हुई थी। इनमें से केवल 138 अभ्यर्थी ही योग्य मिले हैं। इस परीक्षा में 4,02,448 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस भर्ती की परीक्षा इस साल 3 मार्च को हुई थी। पहले इस भर्ती में एमबीसी का एक भी पद नहीं था। अब इसमें 31 पद नए सृजित किए गए हैं। इसके बाद पदों की संख्या 1231 हो गई थी। बोर्ड ने 22 जुलाई को परिणाम जारी किया। और 1675 अभ्यर्थियों को दस्तावेज जांच के लिए बुलाया। जांच के बाद केवल 1041 अभ्यर्थी ही योग्य पाए गए।

विभाग को नियुक्ति की अभिशंसा भेज दी है

प्रयोगशाला सहायक भर्ती में योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की नियुक्ति की सिफारिश माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। इनमें फिलहाल 1041 पदों पर नियुक्ति की अभिशंषा भेजी गई है। - डॉ. बीएल जाटावत, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts