Advertisement

थर्ड ग्रेड टीचर से वरिष्ठ अध्यापक सैकंड ग्रेड वेतन श्रंखला में 7993 टीचर्स की अस्थाई पात्रता सूची जारी

भरतपुर| शिक्षा विभाग ने संभाग के थर्ड ग्रेड टीचर से वरिष्ठ अध्यापक सैकंड ग्रेड वेतन श्रंखला में 7993 टीचर्स की अस्थाई पात्रता सूची जारी की है। संयुक्त निदेशक इंदिरा सिंह ने इसके अलावा 418 पीटीआई की अस्थाई पात्रता सूची भी जारी की है।


शिक्षा विभाग ने मंगलवार को जारी की सूची में वर्ष 2019-20 की तृतीय वेतन श्रंखला से द्वितीय वेतन श्रंखला के लिए अस्थाई पात्रता सूची जारी की है। जिसमें 5 अप्रैल तक आपत्तियां संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अस्थाई पात्रता सूचियां विभागीय बेवसाइट rajsmsa.nic.in पर एवं संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में जरिए ईमेल भेजी गई है। इसमें अध्यापक थर्ड ग्रेड से वरिष्ठ अध्यापक सैकंड ग्रेड के लिए 7 हजार 993 टीचर्स, पीटीआई ग्रेड थर्ड से पीटीआई ग्रेड सैकंड के लिए 418 पीटीआई को शामिल किया है। 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts