RPSC ने तृतीय
श्रेणी भर्ती परीक्षा में बड़ी भारी भूल करते हुए 2354 पुरुषों के पदों पर
महिलाओं को नियुक्ति दे दी। अब कोर्ट के आदेश के बाद आरपीएससी अपनी गलती
सुधारते हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए नए पद सृजित करेगी
जिन पर हाई कोर्ट में केस जीतने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी
जाएगी।
ये हैं मामला, हाईकोर्ट ने दिए RPSC को निर्देश, मंत्रिमंडलीय उपसमिति में भी हुआ था निर्णय
उल्लेखनीय
है कि वर्ष 2004 में RPSC ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों की भर्ती के लिए
परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में चयनित किए गए पुरुषों को 2354 पदों
पर नियुक्ति दी जानी थी। परन्तु मेरिट में चुने जाने के बाद भी आरपीएससी
तथा शिक्षा विभाग ने बड़ी गलती करते हुए पुरुषों के स्थान पर महिलाओं को इन
पदों पर नियुक्ति दे दी थी। RPSC के इस निर्णय के विरुद्ध मेरिट सूची में
आने वाले पुरुषों ने कोर्ट का रुख किया जहां वर्ष 2015 में अदालत ने
आरपीएससी के निर्णय को गलत मानते हुए चयनित पुरुष अभ्यर्थियों के पक्ष में
फैसला दिया। इस पर आरपीएससी ने हाईकोर्ट की डबल बैंच में अपील की परन्तु
यहां भी बोर्ड की हार हुई और अदालत ने पुरुष अभ्यर्थियों को नियुक्त किए
जाने का आदेश दिया।
हाईकोर्ट में हुई हार के बाद यह मामला राज्य कर्मचारियों की समस्याओं के
समाधान के लिए गठित की गई मंत्रिमंडलीय उपसमिति में ले जाया गया। 26 जून
2018 को उपसमिति की बैठक में री-शफल परिणाम घोषित करने तथा अतिरिक्त पद
सृजित करने का निर्णय लिया गया। इस बात को भी तीन माह बीत चुके हैं परन्तु
अभी तक नए पद सृजित नहीं किए गए और चुनावी आचार संहिता के चलते अब इस पर
कुछ भी होना कठिन ही लग रहा है।
ये कहा शिक्षक भर्ती संघर्ष समिति ने
बोर्ड तथा
सरकार के कार्यप्रणाली से नाराज शिक्षक भर्ती (तृतीय श्रेणी) 2004 संघर्ष
समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार दवे ने भी कहा "14 वर्ष पहले ही हमारा चयन हो
गया था मगर सरकार की गलती से नियुक्ति नहीं मिली। 14 वर्षों से आंदोलन कर
रहे हैं। इस दौरान 8-10 साथियों की मौत हो गई। मेरा भी 1966 का जन्म है। आठ
साल बाद सेवानिवृत्ति का समय हो जाएगा। मगर सरकार नियुक्ति नहीं दे रही
हैं। यहीं हाल 2300 साथियों का है। पता नहीं, हमें कब नियुक्ति मिलेगी।"
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!