सबगुरु न्यूज-सिरोही, 2 अक्टूबर। राजस्थान विश्वविद्यालय एवं
महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालय एवं
विश्वविद्यालय शिक्षकों को सातवें वेतनमान के अनुरूप नवीन यूजीसी वेतनमान
देने हेतु आभार व्यक्त किया है।
रुक्टा (राष्ट्रीय) के अध्यक्ष डॉ दिग्विजय सिंह ने बताया कि आज वित्त
विभाग द्वारा महाविद्यालय शिक्षकों के लिए तथा शिक्षा ग्रुप-4 विभाग द्वारा
विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए नवीन यूजीसी वेतनमान के आदेश जारी किए गए।
सरकार द्वारा बिना कोई कमेटी बनाए महाविद्यालय एवम् विश्वविद्यालय शिक्षकों
के लिए वार्ता के आधार पर वेतनमान के आदेश जारी करना स्वागत योग्य है।
रुक्टा (राष्ट्रीय) के महामंत्री डॉ नारायण लाल गुप्ता ने बताया कि जारी
वेतनमान आदेशों में यूजीसी के अनुरूप पे स्केल्स दी गई हैं किंतु फिर भी
आदेश में कुछ विसंगतियां हैं। नवीन यूजीसी वेतनमान 1 जनवरी 2016 के स्थान
पर वास्तविक रूप से 1 जनवरी 2017 से लागू किए गए हैं तथा 1 वर्ष का नोशनल
लाभ दिया गया है। इसी प्रकार प्रोबेशनर अध्यापक के फिक्स वेतन में तथा नवीन
नियुक्त होने वाले स्नातक प्राचार्य के वेतनमान में भी विसंगति है।
रुक्टा (राष्ट्रीय) आज जारी नवीन यूजीसी वेतनमान के आदेश के लिए
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण
माहेश्वरी का धन्यवाद करते हुए अपेक्षा करता है कि आदेश में रही विसंगतियों
को व्यापक शिक्षक हित में शीघ्र दूर किया जाएगा।
पाली विभागध्यक्ष संजय पुरोहित ने बताया कि स्थानीय रुक्टा राष्ट्रीय
इकाई के शिक्षकों डॉ. के. के. शर्मा (प्राचार्य, राज. महाविद्यालय,
सिरोही), प्रो. कुसुम राठौड़ (पाली विभाग महिला प्रतिनिधि), डॉ. गायत्री
प्रसाद, डॉ. रुचि पुरोहित, डॉ. मीना जैन, प्रो. अतुल भाटिया, डॉ. जी. वी.
मिश्रा इत्यादि ने भी वेतनमान घोषणा का स्वागत किया।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!