कोटा. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू)
शिक्षकों के पद खाली होने से नई मुसीबत में फंस गया है। यूजीसी ने
पूर्णकालिक शिक्षकों के बिना कोई पाठ्यक्रम न चलाने का निर्देश दिया है।
शिक्षकों के पद खाली होने से दस विषयों की पढ़ाई बंद करनी पड़ सकती है।
देशभर
के विश्वविद्यालयों को ओपन और डिस्टेंस मोड (ओडीएल) में पाठ्यक्रम संचालित
करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के डिस्टेंस एज्युकेशन
ब्यूरो (ड़ेब) से हर शैक्षणिक सत्र में अनुमति लेनी होती है।
इसके लिए विश्वविद्यालय एक शपथ पत्र देते हैं कि वह जिस विषय में
छात्रों को दाखिला दे रहे हैं, उसके शिक्षक नियुक्त है। डेब के नियमानुसार
जिस विषय का शिक्षक सेवानिवृत हो जाता है या नौकरी छोड़कर चला जाता है,
उसमें नए शैक्षणिक सत्र से दाखिला नहीं दिया जा सकता।
संचालन पर लटक सकती है तलवार
वीएमओयू मुख्यालय पर समाज शास्त्र,
मनोविज्ञान, विधि, गृह विज्ञान, उर्दू, इतिहास, राजस्थानी भाषा, हिंदी,
रसायन विज्ञान, और पुलिस स्टडीज विषय का एक भी शिक्षक नियुक्त नहीं है। ऐसे
में डेब भौतिक सत्यापन कराता है तो बिना इन शिक्षकविहीन विषयों के चल रहे
स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम के
संचालन पर भी तलवार लटक सकती है। जबकि आलम यह है कि मनोविज्ञान और पुलिस
स्टडीज विषयों में तो विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक शिक्षकों के पद सृजित
ही नहीं कर सका है।
बंद हो जाएगा विवि
यूजीसी के नए ओडीएल रेग्युलेशन के मुताबिक
डिस्टेंस और ओपन लर्निंग मोड में कोई भी पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए कम
से कम तीन स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य कर दी है। लेकिन इस मानक
पर वीएमओयू का सिर्फ एक विभाग शिक्षा विद्यापीठ ही खरा उतरता है। जिसमें
चार शिक्षक कार्यरत हैं। बाकी कोई भी विषय नहीं है जिसमें न्यूनतम शिक्षकों
की तैनाती हो। यदि यूजीसी इस रेग्युलेशन की सख्ती से पालना कराती है तो
खुला विश्वविद्यालय को बंद ही करना पड़ेगा। यह हाल तब है जबकि विवि प्रशासन
जनवरी 2018 में राज्य सरकार को खाली पदों की जानकारी देने के साथ ही उन पर
नियुक्तियां शुरू करने के लिए भी पत्र लिख चुका है, लेकिन नौ महीने बाद भी
सरकार नियुक्तियों के बाबत कोई निर्देश जारी नहीं कर सकी। जिससे विवि की
मुसीबत और बढ़ गई है।
वीएमओयू की स्थिति
- शिक्षकों के कुल पद- 37
- खाली पद - 17
वर्जन -
- जिन विषयों में शिक्षकों के पद रिक्त हैं उन्हें भरने के लिए सरकार से
इजाजत मांगी थी, लेकिन अग्रिम निर्देश नहीं मिलने की वजह से कोई कार्रवाई
नहीं की जा सकी। वहीं जिन विषयों में पद सृजित नहीं है उनके लिए यूजीसी के
नियमानुसार राज्य सरकार से पद सृजित करने को पत्र लिखा है।
- प्रो. अशोक शर्मा, कुलपति, वीएमओयू
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी