बीकानेर. प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती लेवल-२ में गैर अनुसूचित क्षेत्र एवं अनुसूचित क्षेत्र के नवचयनित
अभ्यर्थियों
की जिला स्तर पर काउंसलिंग व नियुक्ति प्रक्रिया का कैलेण्डर जारी कर दिया
है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इन अभ्यर्थियों के डाटा राज्य की जिला
परिषदों को भेज दिए है।
इन अभ्यर्थियों को जिला परिषदों में दस्तावेजों के
सत्यापन एवं नियुक्ति के लिए ८ व ९ सितम्बर को उपस्थित होना होगा। सभी
प्रक्रिया पूरी होने के बाद २८ सितम्बर को सभी नवचयनितों के पदस्थापन आदेश
जारी कर दिए जाएंगे।
निदेशालय के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने से पहले शाला दर्शन
पोर्टल अपडेट करना होगा। जिला परिषद सीईओ की ओर से वरीयता सूची से
अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन कर पदस्थापन के लिए अंतिम सूचना
विषयवार १२ से १६ सितम्बर तक तैयार करनी होगी। इसी तरह सीईओ को नवचयनितों
के पदस्थापन के लिए अभ्यर्थियों की अंतिम सूची सम्बन्धित जिला शिक्षा
अधिकारी को विषयवार निर्धारित तिथियों को उपलब्ध करवानी होगी। विषयो की ये
तिथियां १३ से १८ सितम्बर तक है।
वरीयता सूची का होगा प्रकाशन
शाला दर्शन पोर्टल पर
जिले के लॉगइन में उपलब्ध अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार काउंसलिंग के
लिए रिक्त पद १५ से २२ सितम्बर तक करने होंगे। काउंसलिंग के लिए रिक्त पदों
एवं अभ्यर्थियों की वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। काउंसलिंग कैंपों
का आयोजन १६ से २५ सितम्बर तक विषयों की तय तिथि को किया जाएगा।
रसद अधिकारी जैन का तबादला, अब दोनों पद खाली
बीकानेर. रसद विभाग में स्थानांतरण का दौर जारी है।
इसी क्रम में रसद अधिकारी गौतम चंद जैन का स्थानांतरण भी हो गया है। उन्हें
झुंझुनूं भेजा गया है। इससे पूर्व प्रवर्तन निरीक्षक देवाराम का
स्थानांतरण हुआ था। रसद अधिकारी जैन का स्थानांतरण होने के बाद अब विभाग
में रसद अधिकारी शहर और ग्रामीण के पद रिक्त हो चुके हैं।
शहर में चल रहे राशन घोटालों के बीच रसद अधिकारी और प्रवर्तन निरीक्षक
का स्थानांतरण होने के बाद अब स्थिति और बिगड़ सकती है। ज्ञात हो कि इससे
पूर्व यहां के तीन-चार प्रवर्तन निरीक्षकों और रसद अधिकारी पार्थ सारथी का
स्थानांतरण भी रसद घोटालोंं के बीच हुआ था।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग