शिक्षा विभाग की नजर में उप तहसील स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल
भले ही आदर्श घोषित हुआ हो लेकिन सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं के नाम
पर आदर्श स्कूल में विज्ञान विषय के सभी प्रमुख व्याख्याताओं के पद रिक्त
खाली है।
वहीं विषयाध्यापकों के पद भी खाली ही चल रहे है। ऐसे में 298
नामांकन वाले स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लग जाता है।
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल लावासरदारगढ़ में कला और विज्ञान वर्ग की
कक्षाएं लगती है। विज्ञान संकाय में दस छात्र अध्ययनरत है। शैक्षणिक तौर
पर आदर्श स्कूल में रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान व्याख्याता के पद करीब एक
वर्ष से खाली है। जबकि हिन्दी अनिवार्य व्याख्याता का पद करीब तीन माह से
और उर्दू व्याख्याता का पद भी एक वर्ष ही खाली है। इसी तरह सैकेंड ग्रेड
गणित और सामान्य ज्ञान शिक्षक के एक-एक पद करीब तीन वर्ष से खाली है।
शारीरिक शिक्षक का पद भी करीब दो वर्ष से खाली है। तो लेब टेक्नीशियन के
दोनों पद लम्बे समय से रिक्त चल रहे है। इधर, कार्यालय कार्य के लिए
स्वीकृत कनिष्ठ लिपिक का एक पद और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के स्वीकृत तीनों
पद वर्ष 2013 से ही खाली पड़े है। इस प्रकार 22 स्वीकृत पद में से 8 पद
खाली चल रहे है।
सूची भेजे ताकि हो नियुक्ति
संबंधित संस्था प्रधान रिक्त पदों की सूची भेजे। ताकि खाली पदों पर नियुक्तियां की जा सके। भरत जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी, राजसमंद
लावासरदारगढ़ के आदर्श राउमावि में 298 बच्चों का नामांकन
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग