राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा लिपिक ग्रेड द्वितीय कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा रविवार 19 अगस्त को जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 8 से 11 व दोपहर 2 से 5 बजे तक दो सत्रों में जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं।
इस परीक्षा में 9 हजार 122 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वही 5 सतर्कता दलों का गठन किया गया है। सतर्कता दल के प्रभारी एसडीएम महावीरसिंह, रोहट एसडीएम अजय, रायपुर एसडीएम भंवरलाल, एसडीएम अयूब खान, मारवाड़ जंक्शन एसडीएम अश्वनी के पंवार को बनाया गया है। इधर, एक बार फिर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गलती के चलते वीक्षकों के नाम, पदस्थापन व मोबाइल नंबर की सूचियां वायरल हो गई हैं। ऐसे में परीक्षा की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी आरपीएससी की ओर से 5 अगस्त को आरएएस प्री परीक्षा से पहले पाली के 20 सेंटरों में से 16 सेंटर में लगाए गए वीक्षकों की सूचियां व उनके मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इससे पहले भी रीट की परीक्षा के दौरान भी ऐसी ही लापरवाही हा़े चुकी है। इसके बाद भी कोई अधिकारी इसको लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक की अोर से स्कूलों में वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से शनिवार सुबह सेंटरों की सूचियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें वीक्षक के मोबाइल नंबर और स्कूल की तक की भी पूरी जानकारी है।
जेवरात, घड़ी, मौजे, कैप और स्कार्फ के साथ नहीं दे सकेंगे परीक्षा : परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक गैजेट, रिस्ट वाॅच या मोबाइल साथ नहीं ले जा सकेंगे। पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन के शर्ट, टी-शर्ट, कुर्ता, पेंट या पाजामा एवं हवाई चप्पल या स्लीपर पहनकर आएंगे। महिला अभ्यर्थी सलवार सूट या साड़ी, आधी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज, हवाई चप्पल या स्लीपर पहनकर एवं बालों में साधारण रबड़ बैंड लगाकर आएंगी।
आज शहर के 30 केंद्रों पर दो पारियों में होगी एलडीसी प्रतियोगी परीक्षा
इन पर भी रहेगी रोकमहिला परीक्षार्थी लाख या कांच की पतली चूडिय़ों के अलावा कोई जेवरात पहनकर नहीं आएंगी। साथ ही किसी प्रकार की घड़ी, मौजे, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा-ताबीज, कैप-हैट, स्कार्फ, शॉल, मफलर आदि पहनकर परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। परीक्षार्थियों को फोटो पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!