नोएडा। रक्षाबंधन का त्यौहार जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे राजनीतिक गलियारों में भी मुंह बोले भाई-बहन एक दूसरे को राखी बांध रहे हैं।
इसी बीच प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय चौटाला को अपने दिल्ली स्थित आवास पर राखी बांधी। दरअसल हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला 25 सितंबर को गोहाना में मनाए जाने वाले ताऊ दीवीलाल के राज्य स्तरीय जयंती समारोह का बसपा सुप्रीमो को निमंत्रण देने गए थे।
इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाकायदा तिलक लगाकर चौटाला को राखी बांधी बदले में चौटाला ने उन्हें शगुन भी दिया। आपको बता दें कि इसी वर्ष अप्रैल माह में बसपा और इनेलो के बीच गठबंधन हुआ था। गठबंधन के दिन ही अभय चौटाला ने मायवती को अपनी बहन बताते हुए उन्हें 2019 में प्रधानमंत्री बनाने के अपने संकल्प की जानकारी दी थी। इस गठबंधन पर भाजपा व कांग्रेस के नेताओं ने सवाल उठाते हुए दावा किया कि चुनाव से पहले ही यह गठबंधन टूट जाएगा। बसपा और इनेलो के गठबंधऩ के बाद यह पहला मौका होगा जब 25 सितंबर को बसपा सुप्रीमो मायावती और अभय चौटाला दोनों एक मंच से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
आपको बता दें कि इंडियन नेशनल लोकदल हरियाणा की मुख्य विपक्षी पार्टी है। इस समय हरियाणी की विधानसभा में उसके 31 विधायक हैं। जबकि हिसार और सिरसा लोकसभा सीटों से दो सांसद हैं। इनमें एक सांसद इनेलो मुखिया चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला हैं, जो हिसार से सांसद होने के साथ ही 16वीं लोकसभा के सबसे कम उम्र के सांसद हैं। दूसरे सांसद चरण जीत सिंह रोड़ी हैं जो सिरसा से सांसद हैं। पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश चौटाला व उनके बड़े बेटे अजय चौटाला जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में इस समय 10 साल की सजा काट रहे हैं।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सर सलामत तो पगड़ी पचास...सब बोले, डॉक्टर-इंजीनियर बनना ही अंतिम विकल्प नहीं
- नागौर में गुरु ने शिष्यों ने मांगी अनोखी गुरु दक्षिणा