सवाई माधोपुर। राजस्थान में गुर्जर आंदोलन की आग एक बार फिर भड़क गर्इ है।
गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के
नेतृत्व में सवाई माधोपुर - गंगापुर मेगा हाईवे पर बुधवार शाम काे लगाया
गया जाम आज भी जारी है। पुलिस ने अनहोनी की आशंका के चलते हाईवे पर दोनों
तरफ से वाहनों की आवाजाही की बंद कर दी है।
कर्नल बैंसला ने कहा कि सीएम वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा काे
बीच रास्ते में रोककर विरोध किया जाएगा। किसी भी हालत में गौरव यात्रा को
आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। बैंसला ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया
है।
बैंसला का कहना है कि 19 मई को सरकार ने उनके साथ जाे समझौता किया था,
उस पर सरकार ने अमल नहीं किया है। गुर्जर समाज के पंच-पटेलों ने कर्नल
बैंसला को आश्वस्त किया है कि पूरा समाज एकजुटता के साथ पुरजोर तरीके से
सीएम की यात्रा का विरोध करेगा।
गुरुवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कि राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा
चरण शुरू होगा। इसी यात्रा काे राेकने काे लेकर गर्जर समाज ने जाम लगाया
है। गुर्जर समाज के विराेध के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
समाज के नेताआें का कहना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ गुर्जर
संघर्ष समिति के साथ जो समझौता हुआ था, उसमें नर्सिंग भर्ती, द्वितीय ग्रेड
शिक्षक भर्ती, पटवारी आदि में किसी भी समझौते की पालना नहीं हो पाई है।
इसके साथ ही गुर्जर आरक्षण आंदोलन के दौरान के मुकदमे में जो लोग फंसे
हुए हैं उन मुकदमों को लेने से सरकार ने मना कर दिया है, जिससे गुर्जर समाज
में आक्रोश व्याप्त है।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!