भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर विभिन्न प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों
को भरने के लिए ग्रेड थर्ड शिक्षकों की काउंसलिंग अब 6 से 9 जुलाई तक होगी।
पहले यह काउंसलिंग 5 से 7 जुलाई तक होनी थी, लेकिन निदेशालय के
निर्देशानुसार इसे निरस्त कर दिया गया था। अब निदेशालय ने दुबारा काउंसलिंग
की नई तिथियां जारी की है।
इसमें रीट के माध्यम से चयनित होने वाले नवनियुक्त ग्रेड थर्ड शिक्षक
शामिल होंगे। डीईओ प्रारंभिक हरचंद गोस्वामी ने बताया कि सीधी भर्ती
परीक्षा 2018 के अंतर्गत लेवल प्रथम (सामान्य) पद के लिए काउंसलिंग होनी
है। पहले दिन 6 जुलाई को सभी विशेष शिक्षकों की काउंसलिंग होगी। विशेष
शिक्षकों की काउंसलिंग सुबह 8 बजे से डीईओ प्रारंभिक कार्यालय में होगी।
वहीं 7 से 9 जुलाई तक सामान्य शिक्षकों की काउंसलिंग एसडी बिहाणी बीएड
काॅलेज में होगी। सुबह 8 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा, इसके बाद
प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थियों को अपने फोटोयुक्त आईडी कार्ड व आवश्यक
दस्तावेज लेकर शामिल होना होगा। वरीयता क्रमांक के अनुसार अभ्यर्थियों की
काउंसलिंग करके उन्हें नियुक्तियां दी जाएंगी। सात जुलाई को वरीयता क्रमांक
1 से 200 तक के अभ्यर्थी शामिल होंगे। आठ को वरीयता क्रमांक 201 से 400 तक
के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद 9 जुलाई को 401 से आगे तक
के सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करके उन्हें नियुक्तियां दी जाएंगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी