जयपुर. सुप्रीम कोर्ट ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2017 (लेवल
दो) मामले में राज्य सरकार को राहत देते हुए भर्ती और नियुक्ति प्रक्रिया
जारी रखने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ के
30 अप्रैल 2018 के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें तृतीय
श्रेणी शिक्षक भर्ती-2017 (लेवल दो) में उन अभ्यर्थियों को ही पात्र माना
था, जिन्होंने स्नातक के साथ बीएड व रीट भी उन विषयों के साथ पास किया हो,
जिस विषय के शिक्षक पद के लिए उन्होंने आवेदन किया था।
- न्यायाधीश मदन बी.लोकुर व दीपक गुप्ता की खंडपीठ ने यह आदेश राज्य सरकार
की एसएलपी पर सोमवार को दिया। राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में
दलील दी गई की हाईकोर्ट के आदेश के कारण शिक्षकों के हजारों पदों पर
नियुक्ति की प्रक्रिया अटकी हुई है। इसलिए हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई
जाए ताकि शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की जा सके।
- हाईकोर्ट ने
मनीष मोहन बोहरा की अपील पर दिए आदेश में राज्य सरकार को निर्देश दिया था
कि वह शिक्षक पद पर नियुक्ति देते समय उन अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं दे
जिनके पास रीट, स्नातक व बीएड में संबंधित विषय नहीं रहा हो।
-
हाईकोर्ट ने कहा था कि बीएड शिक्षक बनने की अनिवार्य पात्रता है और बीएड
में संबंधित विषय वही हो सकता है जो स्नातक में पढ़ा गया हो। यदि बीएड में
वह विषय नहीं पढ़ा गया है तो शिक्षक उस विषय का विशेषज्ञ नहीं बन सकता। ऐसे
में रीट में भी वही विषय होना चाहिए।
जानें क्या था मामला
-
राज्य सरकार ने अंग्रेजी विषय के 4800 पदों पर 2017 में भर्ती निकाली थी।
इन में से 3500 पदों पर राज्य सरकार ने नियुक्ति दे दी। इससे पहले राज्य
सरकार ने 2016 की तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में रीट में वह विषय मांगा था
जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया था। लेकिन स्नातक व बीएड में उसे अनिवार्य
नहीं माना था। यह मामला हाईकोर्ट पहुंचने पर अदालत ने स्नातक व बीएड में भी
वह विषय होना माना, लेकिन इस दौरान राज्य सरकार ने 29 अगस्त 2017 को
स्नातक व रीट में संंबंधित विषय मान लिया लेकिन बीएड में वह संबंधित विषय
नहीं रखा। जिस पर प्रार्थी ने हाईकोर्ट में कहा कि स्नातक व रीट में
अंग्रेजी विषय है लेकिन बीएड में नहीं है। जबकि लेवल दो में विषय का
विशेषज्ञ होना जरूरी है आैर शिक्षक पद के लिए बीएड अनिवार्य है और उसमें
संबंधित विषय को नहीं मान रहे। इस पर अदालत ने कहा कि बीएड शिक्षक बनने की
अनिवार्य पात्रता है और बीएड में वही विषय हो सकता है जो स्नातक में पढ़ा
गया हो।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!