भुवनेश पण्ड्या / उदयपुर
. सुखाडिय़ा विवि की ओर से विभिन्न विषयों में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में
जो स्क्रीनिंग टेस्ट व लिखित परीक्षा हुई थी। इनके 25 पेपर में 162 प्रश्न
गलत थे। खास बात ये कि गणित में 26 और फिजिक्स में 17 प्रश्न गलत थे जिनके
अंकों को अन्य प्रश्नों में बंटवारा किया जाएगा।
आश्चर्य है कि उच्च शिक्षण
संस्थान की भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों में इतनी त्रुटियां कैसे संभव
है?
उत्तर कुंजियों में निकाली गलतियां
सभी विषयों की
उत्तर कुं जियों को 20 अप्रेल को वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया था। इसके
बाद मिली आपत्तियों में ये सामने आया कि प्रश्नपत्रों में शामिल ये प्रश्न
गलत हैं। इसके बाद इन प्रश्नों को हटाकर पूर्णांक को शेष प्रश्नों में
बांटा गया है।
यूं मिलेगी स्कोर शीट: स्कोर शीट के लिए अभ्यर्थी अपनी जन्म तिथि व
रोल नम्बर लिखकर अपनी स्कोर शीट प्राप्त कर सकेगा। कई अभ्यर्थियों ने
न्यूनतम योग्यता से जुड़े दस्तावेज, अंकतालिका, योग्यता दस्तावेज, जाति
प्रमाण पत्र व अन्य उपाधि आवेदन में संलग्न नहीं की है, यदि वे 18 मई तक ये
विवि में उपलब्ध नहीं करवाएंगे तो वे अयोग्य करार दिए जाएंगे।
साक्षात्कार 21 को : स्क्रीनिंग टेस्ट व लिखित
परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों का 21 मई को साक्षात्कार होगा।
साक्षात्कार के लिए टेस्ट में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 1:10 के अनुपात में
बुलाया जाएगा।
इस विषय में इतने गलत
फिजिक्स- 17
इतिहास- 12
बायो कैमेस्ट्री- 08
बायो टेक्नोलॉजी- 08
बैंकिंग और बिजनेस इको- 02
अकाउंन्टिग-स्टेटिस्टिक्स- 6
भूगोल- 07
अंग्रेजी- 02
अर्थशास्त्र- 03
कैमेस्ट्री- 07
कम्प्यूटर साइंस- 11
बॉटनी- 10
बायोटेक - 08
राजनीति विज्ञान- 09
जुलॉजी- 06
गणित- 26
स्टेटिस्टिक्स - 04
समाजशास्त्र व फार्मेसी में 1-1
संस्कृत में एक भी गलत नहीं
सायकोलॉजी- 04
माइक्रोबॉयोलॉजी- 04
लाइब्रेरी व सूचना विज्ञान- 01
जैनोलॉजी व प्राकृत- 01
बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन- 04
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- प्राचार्य बने व्याख्याताओं के तबादले निरस्त : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- अच्छी खबर : तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती 2018 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ब्लॉक आवंटन के आदेश जारी
- Good news 7th pay commission Highlights : राजस्थान शिक्षकों का ब्लॉग
- REET News : रीट : 52 हजार पद खाली, 15 हजार पर भर्ती - किस जिले में कितने पद खाली
- REET Job News : पहले चरण में शिक्षकों के 15 हजार पदों पर भर्ती
- Rochak Posts : ऐसे शारीरिक संबंध बनाना चाहती है महिलाएं...!