जयपुर। शिक्षा विभाग अब अपडेट होगा। स्थानान्तरण और
पदस्थापन में आए दिन आने वाली समस्याओं से जल्द ही कार्मिकों को निजात
मिलेगी। प्रदेशभर के शिक्षा विभाग के कार्मिकों की स्थिति अब शाला दर्पण
पोर्टल पर अपडेट होगी। ऐसा नहीं करने पर कार्मिकों के खिलाफ विभाग कार्रवाई
करेगा।
जिसमें स्वयं कार्मिक तो जिम्मेदार होगा ही साथ ही शाला दर्पण
पोर्टल को अपडेट करने वाले संबंधित अधिकारी और कार्मिक के खिलाफ भी
कार्रवाई की जाएगी।
विभाग के सभी कार्मिकों का डाटा अपडेट रहने से उन्हें स्थानान्तरण,
पदोन्नति व अन्य जगहों पर लाभ मिल सकेगा। अभी विभाग सूचनाएं पोर्टल से ही
ले रहा है, लेकिन वे अपडेट नहीं हैं, जिससे आए दिन समस्या आती रहती है।
हाल
ही इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा नथमल डिडेल ने सभी उपनिदेशक, जिला
शिक्षा और संस्था प्रधानों को पाबंद किया है। अभी यह व्यवस्था माध्यमिक
शिक्षा में शुरू की जा रही है, इसके बाद इसे प्रारंभिक शिक्षा में भी शुरू
किया जाएगा।
दोहरे पदस्थापन नहीं होंगे
शाला दर्पण पर
कार्मिकों की स्थिति अपडेट होने से दोहरे पदस्थापन की समस्या से भी छुटकारा
मिलेगा। अभी कई बाद एक ही स्थान पर दो—दो कार्मिकों और शिक्षकों का
पदस्थापन हो जाता है। कई बार तो मृत व्यक्ति और सेवानिवृत्त हो चुके
शिक्षकों का भी पदस्थापन हो जाता है, लेकिन अब इन सबसे छुटकारा मिल सकेगा।
एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
विभाग के कार्मिकों को
स्थानान्तरण में काउंसलिंग के लिए चयनित स्थान, पदोन्नति में अपना वरियता
क्रमांक आदि की जानकारी तुरंत मिल सकेगी। इसके साथ ही रसूखदारों की सेटिंग
भी इस व्यवस्था से कम होगी। सबकुछ आॅनलाइन अपडेट होने के बाद काम में प्रगति आएगी।
रिक्त स्थानों की मिलेगी जानकारी
शिक्षा विभाग के
कार्यरत कार्मिकों की स्थिति शाला दर्पण पर अपडेट होने से किस स्कूल में
किस विषय के कितने पद कब से रिक्त हैं इसकी भी पूरी जानकारी मिल सकेगी।
इतना ही नहीं लंबे समय से कार्यरत शिक्षक और डेपुटेशन पर लगे शिक्षक व
कार्मिकों की भी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- अब तय कैलेण्डर के अनुसार होंगी विभिन्न विषयों के शिक्षकों, संस्था प्रधानों व कार्मिकों की पदोन्नतियां
- 10 वी का अस्थायी मैरिट सूची इसी सप्ताह संभव
- वर्ष 1998 के चयनित शिक्षकों को लेकर सरकार ने 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
- शिक्षकों की काउंसलिंग में गड़बड़ी, ब्लॉक बदले
- भजनलाल जल्द दे सकते हैं शिक्षक भर्ती की खुशखबरी! शिक्षा विभाग में सवा लाख से ज्यादा पद खाली, पढ़ें सरकार कितनों को देगी सरकारी नौकरी
- भाजपा कार्यालय के बाहर कपड़े उतार कर लेट गए विद्यार्थी मित्र, डरते डरते निकले दो मंत्री
- राजस्थान: शिक्षक भर्ती परीक्षा की 100 से अधिक चुनौती याचिकाएं खारिज, जल्द होंगी नियुक्तियां
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर
- सर सलामत तो पगड़ी पचास...सब बोले, डॉक्टर-इंजीनियर बनना ही अंतिम विकल्प नहीं
- नागौर में गुरु ने शिष्यों ने मांगी अनोखी गुरु दक्षिणा