केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की केंद्रीय शिक्षक अर्हता
परीक्षा (सीटेट) परीक्षा का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों को अभी चार
महीने और इंतजार करना होगा। सीबीएसई इस साल मई महीने में इस परीक्षा का
आयोजन करेगा। मालूम हो, सीटेट की पिछली परीक्षा दो साल पहले हुई थी। ऐसे
में स्कूलों में नियुक्तियां आने के बावजूद कई परीक्षार्थी इसके लिए आवेदन
नहीं कर पा रहे हैं।
सीटेट में हो रही देरी के सवाल पर सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने
हिन्दुस्तान को बताया कि सीटेट के पाठ्यक्रम में बदलाव की किया जा रहा है।
इसकी जिम्मेदारी राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) को सौंपी गई है।
पाठ्यक्रम में बदलाव का काम इस महीने में पूरा हो जाने की उम्मीद है।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मार्च महीने में सीटेट के लिए अधिसूचना जारी
की जाएगी। परीक्षा मई के अंत में या जून महीने की शुरुआत में होगी।
शिक्षा का अधिकार कानून के तहत कक्षा एक से आठवीं तक शिक्षकों की
न्यूनतम योग्यता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षक अर्हता परीक्षा का प्रावधान
किया गया था। देश के अधिकतर राज्य अपने यहां राज्य स्तरीय शिक्षक अर्हता
परीक्षा का आयोजन करते हैं। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से सीबीएसई सीटेट का
आयोजन करता है। सीटेट में दो साल की देरी से सबसे अधिक नुकसान दिल्ली के
प्रतिभागियों को हुआ है, जिनके लिए सीटेट पास करना ही एकमात्र विकल्प है।
बीते दिसंबर महीने में दिल्ली सरकार में आई शिक्षक भर्ती मामले में
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की प्रमुख बेंच ने हाल ही में इस आधार पर
कुछ परीक्षार्थियों को बिना सीटेट के भी चयन प्रक्रिया में अंतरिम रूप से
शामिल होने की अनुमति दे दी है, क्योंकि वर्ष 2017 में सीटेट का आयोजन ही
नहीं हुआ। हालांकि, इन लाभार्थिंयों को मई में होने वाली सीटेट परीक्षा
उत्तीर्ण करनी होगी।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर