वरिष्ठ अध्यापक विशेष शिक्षा के लिए मॉक टेस्ट ट्रायल शुरू
Jan 26,2018 04:20:03 AM IST
अजमेर | राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2015 आॅनलाइन (कम्प्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट) पद्धति से 7 से 10 फरवरी तक जयपुर जिला मुख्यालय पर आयोजित की
जाएगी। इस परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने मॉक टेस्ट ट्रायल की सुविधा गुरुवार को वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी है। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र 30 जनवरी से डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा के अनुसार आॅनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के लिंक http://rpsc.rajasthan.gov.in/mocktest पर माॅक टेस्ट ट्रायल कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिये अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र मय उपस्थिति-पत्र आयोग के वेब पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड किये जा रहे हैं, जिन्हें 30 जनवरी 2018 से इस वेबपोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आवेदन-पत्र क्रमांक एवं जन्म दिनांक से डाउनलोड कर परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र अपने साथ अवश्य लेकर आवे अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें। सभी अभ्यर्थी अनिवार्य विषय एवं ऐच्छिक विषय हेतु प्रवेश-पत्र की अलग-अलग प्रतियां मय उपस्थिति पत्र के डाउनलोड कर निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हों ताकि अनिवार्य एवं ऐच्छिक विषय का अलग-अलग उपस्थिति-पत्र अभ्यर्थी से प्राप्त किया जा सके। साथ ही जिन अभ्यर्थियों के एक से अधिक ऐच्छिक विषयों के यदि अलग-अलग रोल नंबर से प्रवेश पत्र डाउनलोड हो रहे हैं तो वे अभ्यर्थी परीक्षा उपरांत जिस रोल नंबर से प्रश्न-पत्र प्रथम जीके की परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं उसी से आयोग को अवगत करावें, ताकि एक से अधिक विषयों में प्रश्न-पत्र प्रथम जीके से जोड़े जा सके।
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
Photography
Popular Posts
- व्याख्याता(स्कुल शिक्षा) राजनीति विज्ञान के कार्मिकों द्वारा चाही गई परीक्षा/पद विज्ञप्ति भर्तियों /साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु अनापत्ति आदेश
- महत्वपूर्ण सुचना : अल्पसंख्यक समुदाय छात्रवृत्ति फार्म 30 तक
- 35 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों के स्थायीकरण के आदेश जारी : तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती, 2012
- रेलवे भर्ती का रिजल्ट नवंबर में जारी होने की संभावना
- शिक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिले
- CTET के आवेदन 22/06/2016 से शुरू , Last Date : 18/07/2016
- पदोन्नत वरिष्ठ अध्यापकों की पदस्थापन्न प्रक्रिया एक से
- यहां छात्रों के फेल होने पर बांटते है चेतावनी की मिठाई
- सम्मान के लिए 8 हजार में से एक भी शिक्षक नहीं मिला
- शिक्षा विभाग कार्यालयों के नम्बर