झुंझुनूं | शिक्षकोंके तबादलों को लेकर मुख्यमंत्री ने फिर से विधायकों को
पाॅवर दिया है। इसके मुताबिक हर विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुछ
दिनों बाद होने वाले थर्ड ग्रेड के 40 शिक्षकों का तबादला मनचाही जगह करवा
सकेंगे।
एक बार फिर शिक्षक मनचाही जगह पदस्थापन करवाने के लिए विधायकों के चक्कर लगाते दिख जाएंगे। कुछ माह पहले सैकंड फ़र्स्ट ग्रेड शिक्षकों के तबादले स्टाफिंग पैटर्न से कर पारदर्शिता का दंभ भरने वाली सरकार ने अब विधायकों को थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादले मनचाही जगह करवाने का पाॅवर दिया है। दूसरी ओर अब तक विधायकों की अनुशंसा से होने वाले तबादले राजनीति से प्रेरित होने के आरोप लगते आए हैं। अब तक विधायकों या कोई अन्य राजनीतिक हस्तक्षेप से हुए शिक्षकों के तबादलों में कई तरह के आरोप लगते रहे हैं। इसके बाद शिक्षक नेताओं ने शिक्षक तबादला नीति बनाने का सुझाव भी दिया था।