Advertisement

सैकंड ग्रेड शिक्षकों को वाट्सअप पर मिलेंगे फिक्सेशन के आदेश

दो साल पहले नियुक्त होने वाले सैकंड ग्रेड शिक्षकों को अपने वेतन फिक्सेशन के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। बीकानेर मंडल के डिप्टी डायरेक्टर ने एक कैलेंडर तैयार किया है। इसे रेंज के सभी स्कूलों में भेजा जा रहा है। इसके अनुसार जनवरी तक रेंज में नियुक्त सभी सैकंड ग्रेड शिक्षकों का वेतन फिक्सेशन हो जाएगा।
यही नहीं इसके आदेश भी 26 जनवरी 17 तक उन्हें अपने वाट्स अप पर मिल जाएंगें।

शिक्षा विभाग में ऐसा पहली बार होगा जब डिप्टी डायरेक्टर स्तर पर वेतन फिक्सेशन के लिए कैलेंडर बना है। इसकी पहल प्रदेश में केवल बीकानेर डीडी ने की है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए आदेश भी वाट्स अप पर भेजने का खाका तैयार किया है। इसके लिए एक प्रफोर्मा भी एक ही बनाया है। उस पर पहले संस्था प्रधान अपना कॉलम भरेंगे। डीईओ वेरिफाई करते हुए अभिशंसा करेंगे और अंत में डिप्टी डायरेक्टर की टिप्पणी होगी। विदित रहे प्रदेश में वर्ष 2013 में करीब 9300 पदों पर सैकंड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती हुई थी। दिसंबर 2014 में उन्हें नियुक्तियां दी गईं। बीकानेर मंडल में 583 शिक्षकों को नियुक्तियां मिली थीं। सभी का प्रोबेशन काल अब पूरा हो रहा है।



^मंडल में नियुक्त हुए सैकंड ग्रेड शिक्षकों का प्रोबेशन काल पूरा होने वाला है। हम चाहते हैं कि उसे उसी माह में चयनित वेतन मान भी मिल जाए। शिक्षकों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़े, इसके लिए कैलेंडर जारी किया गया है। ओम प्रकाश सारस्वत, डिप्टी डायरेक्टर, माध्यमिक, बीकानेर मंडल प्रोबेशन काल पूरा होने पर शिक्षक आवेदन करेंगे तो उनका फिक्सेशन कर दिया जाएगा। डीईओ के माध्यम से आवेदन आता है। हमेशा ऐसा ही होता आया है। अलग से कोई कैलेंडर नहीं बनाया। नूतनबाला कपिला, डीडी, माध्यमिक, जोधपुर 

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts