Advertisement

10 हजार थर्ड ग्रेड टीचर पदोन्नत : 10,781 थर्ड ग्रेड शिक्षकों को सैकंड ग्रेड पदों पर पदोन्नति का तोहफा

माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 10,781 थर्ड ग्रेड शिक्षकों को सैकंड ग्रेड पदों पर पदोन्नति का तोहफा दीपावली के अवसर पर दिया गया है। गुरुवार को अजमेर में राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. के.आर.बगड़िया की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय पदोन्नत समिति की बैठक में चयन वर्ष 2016-17 के रिक्त पदों पर इन शिक्षकों का चयन किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक बी.एल.स्वर्णकार ने बताया कि मंडलवार हुई इस डीपीसी में 10,781 थर्ड ग्रेड शिक्षकों को सैकंड ग्रेड पदों पर पदोन्नत किया गया है।

वर्ष 2016-17 के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक, संस्कृत, पंजाबी, शारीरिक शिक्षक एवं हैड टीचर पदों के लिए यह डीपीसी की गई है। बैठक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सहित उप शासन सचिव कमलेश आबूसरिया, राजस्व मंडल के निबंधक एवं कार्मिक विभाग की प्रतिनिधि सीमा शर्मा तथा संबंधित मंडल के उपनिदेशक बतौर सदस्य सचिव शामिल हुए। पदोन्नत हुए इन शिक्षकों को आयोग से अनुमोदन मिलने के बाद काउंसलिंग के जरिए पोस्टिंग दी जाएगी।

बीकानेर मंडल को 1200 सैकंड ग्रेड टीचर मिले

थर्डग्रेड से सैकंड ग्रेड पदों पर हुई वर्ष 2016-17 की डीपीसी में बीकानेर मंडल को 1200 सैकंड ग्रेड शिक्षक मिले। मंडल उपनिदेशक ओमप्रकाश सारस्वत ने बताया कि विभिन्न विषयों में प्रमोट हुए इस शिक्षकों को आयोग से अनुमोदन मिलने के बाद परामर्श शिविर के माध्यम से पदस्थापन दिया जाएगा।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts