Advertisement

मोदी के जन्मदिन पर देवनानी ने ली क्लास

अजमेर। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा नेताओं ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। इधर अजमेर में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने मोदी के जन्मदिन पर बच्चों की क्लास ली। सावित्री स्कूल में देवनानी ने बारहवीं कक्षा की बच्चियों को पीएम मोदी के स्वच्छता मिशन और डिजिटल इंडिया मिशन की जानकारी दी।

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने अनोखे अंदाज में मनाया। राजनीति में आने से पहले पेशे से शिक्षक रहे शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी अचानक अजमेर के सावित्री स्कूल पहुंचे। देवनानी ने यहां बारहवीं कक्षा में जाकर बच्चियों को पढ़ाना शुरू किया। यह अलग बात है कि देवनानी की क्लास में पाठ्यक्रम से इतर पढ़ाई पीएम मोदी के उन संदेशों की करवाई गई, जिसके माध्यम से मोदी देश बदलने का दावा करते हैं। देवनानी की क्लास में शुरुआत मोदी के मन की बात कार्यक्रम से हुई। बाद में यह पढ़ाई का मुद्दा प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान और डिजिटल इंडिया केम्पेन रहा। मंत्री की क्लास में बच्चियों को भी बहुत कुछ जानने समझने का मौका मिला। बच्चियों को मंत्री ने समझाया की आखिर क्यों पीएम मोदी स्वच्छता पर इतना जोर देते हैं। मंत्री ने सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई में करने के भी तौर तरीकों की जानकारी दी। साथ ही अजमेर, जयपुर, उदयपुर और झालावाड़ में शुरू किए जा रहे हाइजिन केम्पेन के बारे में भी मंत्री ने जानकारी दी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts