भीलवाड़ा। शिक्षक दिवस के अवसर पर
भीलवाड़ा के सूचना केन्द्र चौराहे पर प्रदर्शित किया गया 29 फीट का पेन
लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। यह पेन शहर के रहने वाले अविनाश
मोदी ने बनाया था।
पेन निर्माण करने वाले मोदी ने कहा कि इस पेन को बनाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता ला सकें और शिक्षक भी बच्चों को कुछ करके बताएं। शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें।

15 हजार का आया खर्च
इस 29 फीट के पेन को बनाने में 15 हजार रुपए का खर्च आया है। इसका नाम भी राधाकृष्णन पेन रखा गया है। एडीएम सिटी आनन्दी लाल वैष्णव ने कहा कि अविनाश मोदी ने पहले भी कई अच्छे संदेश देश को दिए हैं। इन्होंने सफाई अभियान के तहत सबसे बड़ा झाडू बनाया था। अब शिक्षक दिवस पर यह पेन बनाकर इन्होंने शिक्षा के प्रति संदेश दिया है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC