Advertisement

कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगेगी एक्स्ट्रा क्लास

पिछले सत्र में कक्षा 8वीं परीक्षा में जिन विद्यार्थियों ने डी ग्रेड प्राप्त की है,उन्हें ग्रेड बी के समान लाने के लिए अब स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लासेज लगाई जाएंगी।

वर्तमान में यह सभी विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार आठवीं में अधिकांश विद्यार्थी गणित,विज्ञान और अंग्रेजी में ही कमजोर साबित हुए हैं। इन तीनों विषयों में बच्चों की स्थिति बेहद कमजोर है। इसके लिए सरकार सीसीई और रीडिंग कैंपेन जैसे कई प्रोजेक्ट चला रही है,लेकिन गुणवत्ता में सुधार नहीं हो पा रहा है। हालांकि इन तीनों विषयों में से किन्हीं दो विषय की ही अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। विषय का चयन विद्यार्थी तय करेंगे। अतिरिक्त कक्षाओं का समय स्कूल समय से पहले या बाद में होगा। इसके लिए निर्धारित 55 मिनट तय हैं। शिक्षा विभाग का एक्स्ट्रा क्लासेज लगवाने के पीछे उद्देश्य है कि कमजोर बच्चों में हीन भावना उत्पन्न नहीं हो और वह बीच सत्र में स्कूली पढ़ाई नहीं छोड़ पाएं। इस प्रयास से बीच शिक्षा सत्र में होने वाला ड्रॉप आउट भी कम होगा।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts