Advertisement

खुशखबरी, राजस्थान में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे 8 हजार पद

बीकानेर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने विभागीय पदोन्नति से शिक्षकों के पद भरने के बाद अब सीधी भर्ती से पदों को भरने की कवायद शुरू कर दी है।  इसके लिए विभाग ने करीब 8 हजार से भी  अधिक पदों की अर्थनाएं लोक सेवा आयोग व राजस्थान अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड को भेज दी गई हैं।

संयुक्त निदेशक कार्मिक विजय शंकर आचार्य ने बताया कि विभिन्न  विषयों के द्वितीय ग्रेड अध्यापकों के करीब 6 हजार 500 पदों की अर्थनाएं राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर को भेजी जा चुकी हैं।
इसके अलावा करीब 1 हजार प्रयोगशाला सहायकों व साढे़ पांच सौ पुस्तकालयाध्यक्षों की अर्थनाएं अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर को भेजी जा चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा विभाग द्वारा सीधी भर्ती  के व्याख्याताओं व प्रधानाध्यापकों की भर्ती की अर्थनाएं भी  लोक सेवा आयोग को शीघ्र भेजी जाएगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts