Advertisement

स्थायीकरण के अभाव में शिक्षक काली दिवाली मनाने को मजबूर

स्थायीकरण के अभाव में शिक्षक काली दिवाली मनाने को मजबूर
नागोला| वर्ष2012 में प्रदेश में चयनित 39139 शिक्षक पंचायत राज विभाग की लापरवाही का हर्जाना दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद भी स्थायीकरण नहीं किए जाने से फिक्स वेतन के रूप में भोग रहे हैं। एक ओर जहां राज्य सरकार के 4800 रुपए तक पे ग्रेड वाले कर्मचारियों और शिक्षको को दीपावली पर 3387 रुपए का बोनस मिलेगा। वहीं 2012 वाले शिक्षकों को बोनस के नाम पर कुछ भी नहीं मिलेगा।
ऐसे में इन शिक्षकों के साथ दोहरा अन्याय हो रहा है। प्रदेश के लगभग 39,139 शिक्षकों को भुगतना पड़ेगा। इन शिक्षकों की भर्ती 2012 में पंचायतीराज विभाग के अधीन हुई थी। सेवा नियमों के मुताबिक नियुक्ति तिथि से लेकर 2 साल की अवधि तक प्रोबेशन पीरियड होता है। इस दौरान ये स्थायी कर्मचारी नहीं माने जाते। प्रोबेशन पीरियड को 1 साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन इनके स्थायीकरण (नियमितीकरण) के आदेश जारी नहीं किए गए। वित्त विभाग ने बोनस भी स्वीकृत नहीं किया है। चूंकि, इसका एरियर भी नहीं बनता। ऐसे में ये इस लाभ से वंचित रह जाएंगे। विरोध स्वरूप शिक्षक काली दीपावली मनाने को मजबूर है। भंवर सिंह राठौड़ जिलाध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अजमेर ने मुख्यमंत्री महोदया राजस्थान सरकार, पंचायतराज मंत्री और शिक्षा राज्यमंत्री को पत्र भेजकर 2012 वाले शिक्षकों का स्थायीकरण कर नियमित वेतनमान और बोनस के दीपावली से पूर्व भुगतान की मांग की है।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Photography

Popular Posts