2 साल में राजस्थान के स्कूलों में 15 लाख नए बच्चों का हुआ एडमिशन - The Rajasthan Teachers Blog - राजस्थान - शिक्षकों का ब्लॉग

Subscribe Us

ads

Hot

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday 20 September 2016

2 साल में राजस्थान के स्कूलों में 15 लाख नए बच्चों का हुआ एडमिशन

अजमेर.नई पीढ़ी को संस्कारयुक्त व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए राज्य सरकार ने अपनी सोच से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की तस्वीर को बदला है। शहर हो या गांव, हर जगह श्रेष्ठ व संस्कारित शिक्षा की किरण पहुंचाने के लिए सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव किए हैं। नवाचार, सुधार, आधार, संस्कार व संवाद के जरिए सरकारी शिक्षण संस्थाओं की छवि बदली है।
प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में 12वीं तक के स्कूल का सपना पूरा हुआ है तो स्कूलों का समय केंद्रीय विद्यालयों के समकक्ष करते हुए कई नवाचार किए गए हैं। कक्षा एक से 9 तक एवं 11वीं के पाठ्यक्रम में परिवर्तन करते हुए आगामी सत्र में कक्षा 10 व 12 के पाठ्यक्रम में बदलाव का खाका खींचा गया है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा नहीं होने की धारणा भी अब टूटी है और लोग बच्चों को वहां दाखिला दिलवा रहे हैं। दो साल में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 लाख नए विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ा है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की बढ़ रही गुणवत्ता को लेकर भास्कर के सुरेश कासलीवाल से शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी की विशेष बातचीत।
सोच से बदली तस्वीर
प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने के लिए सरकार ने 5 हजार माध्यमिक विद्यालयों को क्रमोन्नत किया है। हर पंचायत में एक आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के अलावा एक प्राथमिक या उच्च प्राथमिक उत्कृष्ट विद्यालय खोला गया है और पहली बार विद्यार्थियों ने ही संकाय का निर्धारण किया है। स्टाफिंग पैटर्न से हर विद्यालय में शिक्षक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। वर्ष 2013 में प्रधानाचार्य के 52 प्रतिशत पद रिक्त थे जो अब 11 प्रतिशत रह गए हैं। शिक्षकों के भी 54 की जगह 14 प्रतिशत पद ही रिक्त हैं। शिक्षा समाधान वेब पोर्टल एवं हेल्पलाइन बनाई गई है।
बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन के लिए कक्षा 9 में अध्ययनरत बालिकाओं को दो वर्ष में 5 लाख 36 हजार साइकिल दी गई है। कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत बालिकाओं को स्कूल आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट वाउचर की सुविधा दी जा रही है। मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना में भी दसवीं बोर्ड में हर जिले में प्रथम दो स्थान हासिल करने वाली बालिका काे वित्तीय सुविधा दी जा रही है। दसवीं की परीक्षा में 15 स्थानों में से 8 स्थानों पर राजकीय विद्यालयों के 13 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। शिक्षकों का मान बढ़ाते हुए सरकार ने पहली बार 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर भी सम्मान समारोह आयोजित किए हैं।
जानिए...कहां-कितनी भर्ती, पदोन्नतियां व पदस्थापन
83027 पदोन्नतियां
प्रधानाचार्य-9830, प्रधानाध्यापक- 3637, व्याख्याता-33740, वरिष्ठ अध्यापक- 33516, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक-2189 और वरिष्ठ अध्यापक विशेष शिक्षा में 115 पदोन्नतियां दी गई हैं।
36844 भर्ती प्रक्रियाधीन
व्याख्याता-13098, वरिष्ठ अध्यापक-6468, अध्यापक 15000, प्रयोगशाला सहायक- 1716 और पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए 562 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है।
36286 नवीन पदस्थापन
प्रधानाचार्य-707, व्याख्याता-4520, वरिष्ठ अध्यापक- 12786, शारीरिक शिक्षक 5040 और शिक्षक के 12996 नए पद स्थापित किए गए।
47468 भर्ती प्रस्तावित
वरिष्ठ अध्यापक 6468, अध्यापक 8000 और विद्यालय सहायक के 33000 पदों के लिए भर्ती प्रस्तावित है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

No comments:

Post a Comment

Recent Posts Widget
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Important News

Popular Posts

Post Top Ad

Your Ad Spot

Copyright © 2019 Tech Location BD. All Right Reserved