Important Posts

Advertisement

REET 2021 और राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं के एग्जाम पर RBSE के चैयरमेन का बड़ा ऐलान

 राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) के अध्यक्ष, डॉ. डीपी जारोली ने घोषणा की कि कक्षा 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा और राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा शेड्यूल के अनुसार शुरू होंगी। प्रक्टिकल परीक्षाएं उन जिलों में रद्द कर दी गई हैं जहां कोविड 19 हॉटस्पॉट हैं, बाकी परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जानी हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जारोली ने छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे बोर्ड परीक्षा और आरईईटी परीक्षा में लेटेस्ट अपडेट के लिए आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in को चेक करते रहें।

RBSE ने 12 अप्रैल को राज्य के कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में 12 वीं की प्रक्टिकल परीक्षाओं को रद्द कर दिया। इसके बाद अफवाह फैलने लगीं कि राजस्थान बोर्ड ने मुख्य बोर्ड परीक्षा और REET परीक्षा 2021 को भी रद्द कर दिया है। राजस्थान बोर्ड के अध्यक्ष के अनुसार कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार आयोजित की जाएंगी और 6 मई से शुरू होगी, जहां अन्य रीट परीक्षा 20 जून, 2021 से शुरू होगी।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography