जयपुर | अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय संगठन सेवानिवृत अध्यापक कर्मचारी
कल्याणकारी समाज की ओर से सोमवार को संगठन का संभागीय कार्यालय के सामने एक
दिवसीय धरना दिया गया।
संगठन के अमर सिंह का कहना है कि वे 7वें वेतनमान
की सिफारिशों को लागू करने की मांग कर रहे हैं।
साथ ही मेडिकल भत्ता एक हजार करने,एमसीपी योजना का लाभ 1 जनवरी 2006 से
देने और छठे वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने की भी लंबे समय से मांग कर
रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। धरने के बाद
केवीएस के आयुक्त के नाम संभागीय उपायुक्त को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
धरने में बड़ी संख्या में रिटायर शिक्षक कर्मचारी शामिल हुए।