Important Posts

Advertisement

कलेक्टर को बताई पंचायत सहायकों ने अपनी समस्याएं

डूंगरपुर। विद्यार्थी मित्र और पंचायत सहायक संगठन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता घनश्यामसिंह वाजेड़ा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत सहायक भर्ती में चयन में
वंचित विद्यार्थी मित्रों को पद बढ़ाकर रोजगार उपलब्ध कराने, पंचायत सहायक भर्ती में रुके हुए परिणाम में अनुभवी वंचित विद्यार्थी मित्रों को प्राथमिकता देते हुए परिणाम जारी करवाने, सर्वोच्च न्यायालय में अटकी विद्यालय सहायक भर्ती का जल्द से जल्द समाधान करवाएं। साथ ही विद्यार्थी मित्र शिक्षकों व स्थाई रोजगार दिलाएं। पंचायत सहायक भर्ती पंचायत सहायक को समय पर मानदेय उपलब्ध कराते हुए कार्य निर्धारित किया जाए। नितेश जोशी, सुनील जोशी, नरेश जोशी, हितेंद्रपाल सिंह, कांतिलाल डामोर, महेश परमार, गजेंद्र उपाध्याय शामिल थे।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography