दौसा | अरनियां के विमलेश कुमार शर्मा ने सेकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा
में तीसरी रैंक हासिल की है। करीब 23 वर्षीय विमलेश कुमार ने यह उपलब्धि
संस्कृत विषय से प्राप्त की है।
पिता चिरंजीलाल शर्मा ने बेटे विमलेश की
सफलता पर कहा कि यह उसकी मेहनत, गुरुजनों का सम्मान और बड़ों के आशीर्वाद
का प्रताप है। विमलेश शर्मा की सफलता पर परिजनों ने आस-पास में मिठाई बांट
कर खुशी का इजहार किया। परिजनों के साथ-साथ रिश्तेदार और पड़ोसी भी विमलेश
की सफलता से खुश हैं। परिणाम बुधवार देर शाम घोषित किया गया।