Important Posts

Advertisement

राजस्थान विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की रैली 7 को

कोटा| राजस्थान मित्र शिक्षक संघ की संभाग स्तरीय रैली 7 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में निकाली जाएगी। ब्लॉक अध्यक्ष विजय खटाणा ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत सहायक भर्ती नीति, मानदेय वृद्धि सहित कई मांगे शामिल है। रैली के बाद कलक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
यह जानकारी जिलाध्यक्ष भरत यशस्वी ने दी है। वहीं राजस्थान विद्यार्थी मित्र और पंचायत सहायक संघ की ओर से शुक्रवार को ध्यानाकर्षण रैली निकाली गई। संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र रंधावा ने कहा कि सरकार जल्द ही पंचायत सहायक भर्ती में वंचित विद्यार्थी मित्रों को पंचायत सहायक बनाने के साथ ही पंचायत सहायकों को बजट में नियमित करने की घोषणा की जाए। आयोजन में सचिव राधेश्याम गौतम, कोषाध्यक्ष रूप किशोर यादव आदि मौजूद रहे।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography