Important Posts

Advertisement

मुख्यमंत्री के दखल पर शिक्षा मंत्री का अड़ंगा हटा, थर्ड ग्रेड को मिलेगी नियुक्ति

मुख्यमंत्री के दखल के बाद आखिकार थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती संसोधित परिणाम के बाद होने वाली नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया। इसके लिए प्रदेश के थर्ड ग्रेड शिक्षक लंबे समय से संघर्षरत थे। इससे पहले दिसंबर में ही संसोधित परिणाम जारी होने के बाद भी शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के अड़ंगे के चलते कोर्ट के आदेश के बावजूद मामला लंबे समय तक अटका रहा।
अब जिला परिषदों के माध्यम से साल 2012 की भर्ती की नियुक्तियां हो सकेंगी। शिक्षा विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए।
जिला परिषद में एक कमेटी होगी जो कक्षा से 6 से 8 तक की स्कूलों में नियमानुसार नियुक्तियां देंगी। सीएम वसुंधरा राजे सरकार में थर्ड ग्रेड शिक्षकों की पहली बार इतने बड़े स्तर पर एकसाथ भर्तियां होंगी। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ ने खुशी जताई है और इसे राज्य के युवाओं के लिए पुण्य कर्म बताते हुए धन्यवाद दिया है। महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री के दखल और शिक्षा विभाग के सचिव के द्वारा किए गए बेहतरीन प्रयासों के कारण यह मामला सुलझ पाया है। प्रदेश के करीब 2—3 हजार थर्ड ग्रेड शिक्षकों को नियुक्ति दी जा सकेगी, जो चयन होने के बाद भी संसोधित रिजल्ट के कारण नियुक्ति नहीं हो पा रहे थे।
ये होंगे कमेटी में
जिले का मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमेटी का अध्यक्ष होगा। इसके साथ जिला कलेक्टर द्वारा नामित अतिरिक्त जिला कलेक्टर स्तर का अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रथम, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक, जिले के समस्त विकास अधिकारी और सदस्य सचिव के रुप में जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम होंगे।
इस तरह होगी काउंसलिंग
सबसे पहले 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगों को चुना जाएगा। इसके बाद विधवा या प्ररित्यक्ता का चयन किया जाएगा। तीसरे नंबर पर जिले के मेरिट अभ्यर्थियों को चुना जाएगा। अंत में बचे हुए शेष अभ्यर्थियों का चयन होगा।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography