Important Posts

Advertisement

विभाग तय ही नहीं कर सका कितने बच्चों को देंगे लैपटॉप

मेधावीछात्रों को मिलने वाले लैपटॉप को लेकर संशय बना हुआ है। कारण जिले से शिक्षा अधिकारियों ने पात्र छात्रों की सूची समय पर नहीं भेजी है। जबकि विभाग ने समय रहते इसके आदेश जारी कर दिए थे।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा आठ, 10 12वीं में साल 2015-16 की मेरिट में आने वाले छात्रों को लैपटॉप मिलेंगे। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा के वित्तीय सलाहकार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से 18 नवंबर तक सूची मांगी थी। लेकिन अभी शिक्षा विभाग सूची फाइनल ही नहीं कर सका है। ऐसे में सूची भेजने में देरी से लैपटॉप वितरण पर भी प्रभाव पड़ सकता है। सरकार की मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण योजना के तहत राज्य मेरिट में आने वाले प्रथम 6000-6000 मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरण होने हैं।

इसके अलावा जिला मेरिट में प्रथम 100 स्थान प्राप्त करने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी लैपटॉप दिए जाएंगे। पात्र विद्यार्थियों में से अंतिम कट ऑफ अंकों पर एक से अधिक विद्यार्थी होने पर क्रमश: अनिवार्य विषय अंग्रेजी हिंदी में अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थी पात्र माना जाएगा। शेष|10 पर

विभाग तय ही...

इनदोनों विषयों में भी समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले विद्यार्थी का चयन लैपटॉप वितरण के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय मेरिट में न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने राज्य स्तरीय मेरिट में प्रथम 6 हजार में स्थान पाने वाले सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्रों को जिला स्तरीय मेरिट में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्रथम 100 स्थान वाले विद्यार्थियों को निशुल्क लैपटॉप दिए जाएंगे। योजना के प्रभारी गोविंद ने बताया कि बोर्ड ने दो दिसंबर को सूची भेजी है। अब समिति के सामने सूची रखकर नाम तय किए जाएंगे। डीईओ बंशीधर गुर्जर ने बताया कि जल्द सूची तैयार कराकर भेजी जाएगी।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography