Important Posts

Advertisement

शिक्षा विभाग ने तैयार कराए 12 डिजिटल लर्निंग सोल्यूशन रूम, एक कदम और सफलता की तरफ

शिक्षकदिवस पर 5 सितंबर को इस बार शिक्षा विभाग की ओर से 12 डिजिटल लर्निंग सोल्यूशन रूम(डीएलएसआर)का उद्घाटन किया जाएगा। राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल में सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इसका उद्घाटन करेंगी।
उद्घाटन के दौरान सभी डीएलएसआर पर 30 प्रिंसिपल मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री इनसे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन प्रिंसिपलों से संवाद भी कर सकती है। संवाद की संभावना को देखते हुए शिक्षा विभाग ने डिजिटल रूम पर रहने वाले इन प्रिंसिपलों के तीन दिन के प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की है। ताकि यह प्रिंसिपल मुख्यमंत्री के सवालों का जवाब दे सकें।
शिक्षा विभाग के सभी मंडलों में एक-एक डिजिटल लर्निंग सोल्यूशन रूम बनाया गया है। इसमें जयपुर,अजमेर,बीकानेर,जोधपुर,उदयपुर,कोटा,चूरू,पाली और भरतपुर शामिल है। इनके अलावा प्रदेश स्तर का डीएलएसआर राजस्थान पाठ्यपुस्तक मंडल में बनाया गया है। जयपुर मंडल का डीएलएसआर गोनेर स्थित सीमेट भवन में बना है। इनके अलावा बारां और झालावाड़ जिले में भी एक-एक डीएलएसआर बना गया है। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो.वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य के शिक्षा अधिकारियों,शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के विशेष शैक्षिक प्रशिक्षण के लिए प्रदेश में 12 स्थानों पर डिजिटल लर्निंग सोल्यूशन रूम(डी.एल.एस.आर.)स्थापित किए गए हैं। इनमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सुनिश्चित करने के साथ ही ज्ञान विज्ञान से जुड़ी नवीन जानकारियों के लिए वीडियो कान्फ्रेंस की जा सकेगी।
क्या हैं डीएलएसआर
डिजिटललर्निंग सोल्यूशन रूम एक प्रकार का कंप्यूटर रूम होता है। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी रहती है। साथ ही इनमें कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है। इनमें प्रदेश के संस्था प्रधानों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। विभाग को अब तक वीसी के लिए सीतापुरा स्थित एक निजी कंपनी के वीसी रूप का इस्तेमाल करना पड़ता था। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी चाहते थे कि विभाग के पास खुद का एक वीसी रूम हो,जिसमें संस्था प्रधानों को डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण भी दिया जा सके। इसके बाद इस दिशा में कवायद शुरू हुई और अब यह डीएलएसआर के रूप में तैयार हो गया है।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography