Important Posts

Advertisement

राजस्थान में बंपर भर्ती: 3003 पदों पर नियुक्तियां करेगी भजनलाल सरकार, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

 Government Jobs in Rajasthan : राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भजनलाल सरकार संस्कृत शिक्षा विभाग में करीब तीन हजार पदों पर नई भर्तियां करने जा रही है। संस्कृत शिक्षा विभाग ने इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही विज्ञप्ति प्रकाशित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

राजस्थान में इन पदों पर होंगी नियुक्तियां  

पद  संख्या
शिक्षक वर्ग-1 और शिक्षक वर्ग-2 2759 
शिक्षक वर्ग-3 179 
लाइब्रेरियन  48 
प्रयोगशाला सहायक  17 


लीगल जांच के बाद शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया 
मंत्री मदन दिलावर की मानें तो शिक्षा विभाग में लंबे वक्त से यह पद रिक्त हैं। छात्रों की परेशानी को देखते हुए हमारी सरकार ने 3003 शिक्षक नियुक्त करने का फैसला किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के मुताबिक, संस्कृत शिक्षा विभाग ने अर्थना भेजी है। इसकी लीगल जांच कराने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

लाइब्रेरियन और प्रयोगशाला सहायक भी 
संस्कृत शिक्षा विभाग ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को जो प्रस्ताव भेजा है। उसमें शिक्षक वर्ग-1 और वर्ग-2 2759 पद शामिल हैं। जबकि, शिक्षक वर्ग-3 के 179 पदों पर भर्ती प्रस्तावित की गई है। इनके अलावा लाइब्रेरियन के 48 और प्रयोगशाला सहायक के 17 पदों पर भर्ती किया जाना है।  

UPTET news

Recent Posts Widget

Sponsor

Photography