Important Posts

Advertisement

शिक्षक का तबादला, विद्यार्थियों ने जड़ा स्कूल पर ताला

आंतेला. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागावास अहिरान में शनिवार को विद्यार्थियों ने एक व्याख्याता का तबादला निरस्त कराने की की मांग का लेकर विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए।
जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने फोन पर उच्चाधिकारियों को अवगत करा समस्या निस्तारण का आश्वाासन दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने ताला खोला। जानकारी अनुसार विद्यालय में कार्यरत संस्कृत व्याख्याता नवल किशोर सोनी का हाल ही स्थानान्तरण हो गया। सुबह 11 बजे संस्कृत व्याख्याता के स्थानान्तरण की जानकारी पर खफा विद्यार्थियों ने विद्यालय गेट पर ताला जड़ दिया और विद्यालय के सामने एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर स्थानान्तरण निरस्त कराने की मांग की। स्कूल के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में संस्कृत विषय का परीक्षा परिणाम बेहतर रहता है। संस्कृत शिक्षक का स्थानान्तरण होने से शिक्षण व्यवस्था चौपट हो जाएगी। इस बीच विद्यालय प्रभारी डॉ. रतन दायमा ने समझाइस की कोशिश की, लेकिन विद्यार्थी उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। बाद में जिला शिक्षा अघिकारी ने फोन पर समाधान का आश्वासन देकर विद्यार्थियों को शांत किया। इस दौरान पूर्व सरपंच रमेशचंद सहित ग्रामीण भी मौजूद थे।
इनका कहना है...
संस्कृत व्याख्याता के तबादले के विरोध में विद्यार्थियों ने तालाबन्दी की। समझाइश से मामला शान्त हो गया। अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
डॉ.रतन दायमा, प्रभारी, राउमावि बागावास अहिरान

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography