जालोर|
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवदत्त आर्य व राज्य
कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष दलपतसिंह आर्य ने जिला प्रमुख वन्नेसिंह
गोहिल से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत करवाया।
इस दौरान जिला
प्रमुख ने डीईईओ प्रारंभिक रामकृष्ण मीणा को सांचौर क्षेत्र में पीईईओ के
अधीनस्थ शिक्षकों के एरियर, बोनस व अन्य बकाया राशि जारी कर अदेय प्रमाण
पत्र जारी करने के आदेश दिए। शिक्षक प्रतिनिधियों ने 2012 मेरिट में बाहर
हुए शिक्षकों का स्थायीकरण करने, 2015 के शिक्षकों के लिए राज्य सरकार को
प्रस्ताव तैयार कर स्थायीकरण करने का अनुरोध किया। इस पर जिला प्रमुख ने
डीईईओ को ऐसे शिक्षकों के स्थायीकरण का प्रस्ताव तैयार कर मंगलवार को होने
वाली स्थापना समिति की बैठक में लाने के आदेश दिए। साथ ही 2015 के शिक्षकों
का स्थायीकरण भी जल्द करवाने का प्रस्ताव सरकार को भेजने की बात कही।