भीलवाड़ा| दैनिक भास्कर और प्रगति कंपीटीशन हब के तत्वाधान में शिक्षक भर्ती
सेमिनार 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे नगर परिषद टाउन हॉल में होगी। सेमिनार
में विशेषज्ञ सफलता के गुर बताएंगे।
स्कूल व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक,
शारीरिक शिक्षक परीक्षा (फर्स्ट ग्रेड, सैकंड ग्रेड और पीटीआई) की तैयारी
करने वाले अभ्यर्थियों को हाल ही चयनित युवा आईएएस, आरएएस अधिकारी
मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में प्रश्न काल भी रखा गया है ताकि अभ्यर्थी
अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकें।
ऐसे मिलेगा प्रवेश...भीलवाड़ामें पहली बार हो रहे इस तरह के
शिक्षक भर्ती सेमिनार में प्रवेश नि:शुल्क है। अभ्यर्थी को सोमवार सुबह 11
बजे से पहले टॉउन हॉल पहुंचकर नामांकन कराना होगा। नामांकन कराने पर
अभ्यर्थी को सेमिनार के बाद महत्वपूर्ण नोट्स निशुल्क मिलेंगे। दूसरा, अगर
प्रगति कंपीटिशन हब पर कोचिंग लेते है तो फीस में डिस्काउंट मिलेगा।