Important Posts

Advertisement

विशेष शिक्षकों के 1 हजार 500 पदों पर होगी भर्ती

जयपुर। विशेष बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब सरकार जल्द ही प्रदेश में 1 हजार 500 पदों पर विशेष शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी कर रही है। शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार विशेष शिक्षकों के प्रति संवेदनशील है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विशेष शिक्षकों के 1500 पदों को भरने की पहल की है। इसके तहत लेवल प्रथम में 750 तथा लेवल द्वितीय में भी 750 शिक्षकों के पदों पर भरने की स्वीकृति दे दी है। अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं।
दिसम्बर से पहले होंगी नई नियुक्यिां
मंत्री देवनानी ने बताया कि दिसम्बर से पहले पहले राज्य में 77 हजार 100 पदों पर नवीन नियुक्तियां कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 54 हजार तृतीय श्रेणी अध्यापकों, 4500 शारीरिक शिक्षकों, 700 पुस्तकालयाध्यक्ष, 1200 प्रयोगशाला सहायक, 5 हजार व्यख्याताओं, 9 हजार द्वितीय श्रेणी अध्यापकों की भर्ती के लिए 5 मार्च को तथा 1200 प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी राज्य सरकार ने स्वीकृति जारी कर पदों को भरने के लिए अभ्यर्थनाएं राजस्थान लोक सेवा आयोग को भिजवा दी हैं। इसके अलावा 26 हजार लेवल प्रथम के अध्यापकों की नियुक्ति जून 2018 में पूर्ण हो जाएगी।
ये है स्थिति
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि सरकार दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए संवदेनशील है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में दिव्यांगों के लिए अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने का काम राज्य सरकार द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा है।
देवनानी ने बताया कि राज्य में नेत्रहीन बच्चों की संख्या 10 हजार 304, बधिर बच्चों की संख्या 6 हजार 378 तथा मानसिक रूप से विकलांग बच्चों की संख्या 6 हजार 351 है। इस प्रकार कुल 23 हजार 33 बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी हैं।
ये है प्रावधान
मंत्री देवनानी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 10 दिव्यांग बच्चों पर एक अध्यापक लगाये जाने का प्रावधान है। प्रदेश में 423 विद्यालय ऐसे है जिनमें 10 से अधिक बच्चे दिव्यांग हैं एवं 1 हजार 653 विद्यालय ऐसे हैं जहां 5 या अधिक बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 592 शिक्षक इन विद्यालयों में कार्यरत हैं।

ये है पदों की स्थिति
इन स्कूलों में शिक्षकों के द्वितीय श्रेणी के 486 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 142 कार्यरत हैं तथा 78 अध्यापकों को शीघ्र ही लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार सभी श्रेणियों में वर्तमान में कुल 670 शिक्षक हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 211 शिक्षकों का परीक्षा परिणाम आ चुका हैं, उन्हें भी शीघ्र ही लगाने की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही 1500 विशेष शिक्षकों की भर्ती की भी सरकार तैयारी कर रही है।

UPTET news

Recent Posts Widget

Photography