RSMSSB Recruitment 2018 चुनावी साल में सरकार ने अटकी नौकरियों की राह
खोल दी है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से महिला
पर्यवेक्षक, पशुधन सहायक, उद्योग निरीक्षक व सूचना सहायक सहित अन्य
विभागों के 2500 से अधिक पदों पर भर्ती होगी।
बोर्ड की ओर से आवेदन
प्रक्रिया अगले महीने से शुरू की जाएगी। प्रदेश में पटवारी व लिपिक सहित
अन्य पदों पर भर्ती के लिए जल्द विज्ञप्ति जारी होगी। इसके लिए वित्त विभाग
ने मंजूरी भी दे दी है। वहीं 2013 में चयनित तृतीय श्रेणी शिक्षकों को भी
जल्द नियुक्ति मिलेगी। इसके लिए सभी जिलों में दस्तावेज सत्यापन का कार्य
इसी महीने से शुरू होगा। इधर, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने फरवरी महीने में
हुई द्वितीय श्रेणी विशेष शिक्षा शिक्षक भर्ती की आंसर की जारी कर दी है।
इस भर्ती का परिणाम इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। इससे दिव्यांगों को
फायदा होगा।
चयन बोर्ड में 97 पदों पर भर्ती
राजस्थान अधीनस्थ
एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने उद्योग प्रसार अधिकारी व उद्योग निरीक्षक
के 97 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे है। ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रेल तक
होंगे। उद्योग विभाग में ही आर्थिक अन्वेषक, हथकरघा निरीक्षक, लवण
निरीक्षक के पदों पर भर्ती होगी। आवेदन शुल्क 250 से 450 रुपए होगा। इस
भर्ती में भी युवाओं को आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। इस भर्ती के लिए
बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
पर्यवेक्षक के आवेदन चार से Career
महिला एवं बाल
विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए
अच्छी खबर है। राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने महिला
पर्यवेक्षक के180 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे है। इसमें 75 फीसदी
पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन चार अप्रेल से शुरू होंगे।
स्नातक पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। परीक्षा के लिए
सिलेबस अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से जल्द जारी किया जाएगा। परीक्षा का
आयोजन जुलाई महीने में होने की संभावना है। आवेदन शुल्क 250 से 450 रुपए
विभिन्न श्रेणियों के हिसाब से होगा। अभ्यर्थियों को ब्लॉक स्तर पर
नियुक्ति मिलेगी।
प्रदेश में 2077 पदों पर भर्ती Career In Govt Jobs
पशुधन
सहायक भर्ती की राह भी चुनावी साल में खुल गई है। राजस्थान अधीनस्थ एवं
मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने पशुधन सहायक के 2077 पदों पर भर्ती के लिए
विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष है।
ऑनलाइन आवेदन 11 मई तक होंगे। कक्षा दसवीं पास व पशुधन सहायक के अनुभव वाले
अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते है। भर्ती में आवेदन शुल्क 250 से
450 रुपए विभिन्न श्रेणियों के अनुसार होगा।
पीएससी में 156 पदों पर भर्ती
पश्चिम बंगाल लोक
सेवा आयोग (पीएससी) ने वेटनरी ऑफिसर के 156 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन
मांगे है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन नौ अप्रेल तक होंगे। आरक्षण का लाभ
पश्चिम बंगाल के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य अभ्यर्थी सामान्य वर्ग में
शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को ऑफलाइन शुल्क 10 अप्रेल तक जमा करना होगा।
लेकिन बैंक चालान 9 अप्रेल तक जमा होंगे। अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार
के आधार पर होगा। लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर आयोग की ओर से
परीक्षा का आयोजन भी कराया जा सकता है। इसका निर्णय आवेदनों की संख्या के
बाद होगा। एमपी सहित दूसरे राज्यों में भी वेटनरी के पदों पर भर्ती होगी।
व्यायाम प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती Career In Sarkari Naukri
उत्तर
प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने व्यायाम प्रशिक्षक और क्षेत्रीय युवा
कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी के 694 पदों पर भतियों के लिए
विज्ञप्ति जारी की है। ऑनलाइन आवेदन 23 अप्रैल तक होंगे। ऑनलाइन पंजीकरण की
प्रक्रिया 13 मार्च से शुरू हो गई है। इसमें व्यायाम प्रशिक्षक के 42 और
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 652 पद शामिल है।
दूसरी तरफ अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी के 3133
पदों के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी।